Advertisement

Indian Railway: ट्रेन है घंटो लेट, या गाड़ी आएगी सुबह जल्दी... तो क्या रात को स्टेशन पर सो सकते हैं आप? क्या कहते हैं नियम

हो सकता है आप सुबह की ट्रेन पकड़ने के लिए रात में ही स्टेशन पहुंच जाएं. लेकिन ट्रेन सुबह आएगी, ऐसे में क्या आपको स्टेशन पर रात बीताने दी जाएगी. जानें क्या कहते हैं नियम?

Indian Railway
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

अगर आपकी ट्रेन देर रात की है, सुबह जल्दी आने वाली है या किसी वजह से आपको रेलवे स्टेशन पर कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है, तो शायद आप स्टेशन पर ही रात में रुकने की सोचें? लेकिन कहीं ऐसा करने से कोई फाइन को नहीं लगेगा आप पर? तो बता दें कि ऐसा करने के लिए रेलवे के कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा. 

अगर आपके पास वैलिड ट्रेन टिकट है, तो आप रेलवे स्टेशन पर कुछ समय तक रुक सकते हैं. ट्रेन का इंतजार करने के दौरान आप स्टेशन पर मौजूद वेटिंग हॉल और वेटिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर रात में रुकने वाले यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम भी किए जाते हैं, ताकि उन्हें आराम से इंतजार करने की सुविधा मिल सके.

रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी

अगर आपको स्टेशन पर कई घंटे या पूरी रात रुकना है, तो रेलवे की रिटायरिंग रूम और डॉर्मिटरी सुविधा आपके बहुत काम आ सकती है. यह सुविधा केवल उन यात्रियों को मिलती है, जिनके पास वैलिड ट्रेन टिकट होता है.

रिटायरिंग रूम को आमतौर पर 12 घंटे, 24 घंटे या मैक्सिमम 48 घंटे के लिए बुक किया जा सकता है. लंबा इंतजार होने पर यह काफी आरामदायक ऑप्शन माना जाता है. इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन या स्टेशन पर कर सकते हैं.

अगर नहीं है टिकट तो?

अगर आपके पास टिकट नहीं है और आप लंबे समय तक स्टेशन पर रुकते हैं, तो यह रेलवे के नियमों के खिलाफ माना जा सकता है. ऐसे में रेलवे के अधिकारी आपसे पूछताछ कर सकते हैं और आपकी पहचान से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं. अगर आप सही जानकारी नहीं दे पाते हैं, तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है.

बिना टिकट पकड़े जाएं तो क्या करें?

अगर यात्रा के दौरान टीटीई या टीसी आपको बिना टिकट पकड़ लेते हैं, तो घबराने या बहस करने की बजाय शांत रहें. सबसे पहले अपना टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट दिखाएं. अगर आपके पास वैलिड टिकट नहीं है, तो रेलवे के नियमों के अनुसार किराया और जुर्माना जमा करें. इससे मामला आसानी से सुलझ सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement