Advertisement

दिल्ली में यमुना पर चलेगा क्रूज, 5 किलोमीटर की होगी यात्रा, जानिए किराया और कहां से मिलेगी टिकट

क्रूज में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपए किराया तय किया गया है. टिकट खरीदने के लिए सोनिया विहार और जगतपुर, दोनों जगह काउंटर बनाए गए हैं. सेवा शुरू होने के बाद लोग यहां से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे.

दिल्ली में यमुना सफारी का ट्रायल शुरू
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST
  • प्रति व्यक्ति 500 रुपए होगा किराया
  • सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलाने की योजना

दिल्ली में अब यमुना नदी की सैर करने के लिए पहली बार 'नमो यमुना-रिवर सफारी' क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है. छठ पर्व से पहले इसका उद्घाटन किया जा सकता है. इस क्रूज में बैठकर लोग सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी का नजारा देख सकेंगे. सरकार इसे परिवार के साथ घूमने और समय बिताने के लिए एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है.

सोनिया विहार से जगतपुर तक चलेगा क्रूज
'नमो यमुना-रिवर सफारी' करीब 5 किलोमीटर के रूट पर चलेगी. इसका सफर सोनिया विहार से शुरू होकर जगतपुर तक जाएगा. एक यात्रा में करीब 30 से 40 मिनट लगेंगे. क्रूज में एक बार में लगभग 30 से 40 यात्री सफर कर सकेंगे. इससे लोगों को नदी के आसपास के नजारे देखने का मौका मिलेगा.

प्रति व्यक्ति 500 रुपए होगा किराया
क्रूज में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपए किराया तय किया गया है. टिकट खरीदने के लिए सोनिया विहार और जगतपुर, दोनों जगह काउंटर बनाए गए हैं. सेवा शुरू होने के बाद लोग यहां से टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे. हालांकि, टिकट बुकिंग से जुड़ी दूसरी सुविधाओं की जानकारी सेवा शुरू होने पर स्पष्ट होगी.

सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलाने की योजना
प्रस्तावित समय-सारिणी के मुताबिक, क्रूज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलाया जाएगा. इसकी शुरुआत से पहले कुछ दिनों तक ट्रायल किया जाएगा. इस दौरान क्रूज के संचालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा जाएगा. ट्रायल पूरा होने के बाद औपचारिक उद्घाटन की तैयारी है. इसके लिए 4 या 5 नवंबर की तारीख संभावित बताई जा रही है.

छठ से पहले शुरू करने की तैयारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार छठ पर्व से पहले रिवर सफारी का उद्घाटन करना चाहती है. उन्होंने इसे दिल्ली के लोगों के लिए एक खास अनुभव बताया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, दूसरे शहरों में नदियों पर नाव से घूमने का अनुभव लोगों को सुकून देता है. इसी तरह यमुना सफारी के जरिए भी लोग नदी के करीब समय बिता सकेंगे.

परिवार के साथ घूमने की नई जगह बनाने की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को प्राकृतिक वातावरण और यमुना की साफ-सफाई को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है. सरकार चाहती है कि लोग यहां परिवार के साथ आएं और इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में इस्तेमाल करें. परियोजना को तैयार करने में पर्यटन विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) सहित कई विभागों की भूमिका है. फिलहाल क्रूज का ट्रायल शुरू हो गया है. अब लोगों को इसके औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement