Advertisement

दिवाली-छठ पर घर जाने की प्लानिंग? जान लें 11 से 16 नवंबर तक की टिकट कब बुक होगी, एक दिन की देरी पड़ सकती है भारी

इस साल दीवाली 8 नवंबर को है. ऐसे में जो लोग 5 नवंबर का टिकट लेना चाहते हैं उनके लिए 6 सितंबर सुबह 8 बजे से टिकट बुकिंग खुल जाएगी.

Train Tickets window
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. यूपी बिहार जैसे रूट पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी नवंबर में घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टिकट बुकिंग की तारीख अभी से नोट कर लें.

रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे से एडवांस रिजर्वेशन करा सकते हैं. यानी जिस दिन आपको ट्रेन से सफर करना है, उससे 60 दिन पहले टिकट की बुकिंग खुल जाएगी. ऐसे में नवंबर में यात्रा करने वालों के लिए सितंबर में ही टिकट बुक करने का मौका मिलेगा.

इस साल दीवाली 8 नवंबर को है. ऐसे में जो लोग 5 नवंबर का टिकट लेना चाहते हैं उनके लिए 6 सितंबर सुबह 8 बजे से टिकट बुकिंग खुल जाएगी.

छठ के लिए जाना है तो कब बुक होगी टिकट?
अगर आपको 11 नवंबर 2026 को ट्रेन से सफर करना है तो आपकी टिकट की बुकिंग 12 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे खुलेगी. त्योहारों के समय इस रूट पर ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है, इसलिए बुकिंग खुलते ही टिकट लेने की कोशिश करें.

12 नवंबर को जाना है तो
12 नवंबर को यात्रा करने वालों के लिए टिकट 13 सितंबर को सुबह 8 बजे बुक होगी. अगर परिवार के साथ सफर करना है तो सभी यात्रियों की जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि बुकिंग के दौरान ज्यादा समय न लगे.

13 नवंबर को जाना है तो
अगर आपकी यात्रा की तारीख 13 नवंबर है तो एडवांस टिकट बुकिंग 14 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी. इस दिन के लिए भी बुकिंग खुलते ही टिकट लेने पर कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बेहतर रहेगी.

14 नवंबर को जाना है तो
14 नवंबर को सफर करने वालों के लिए टिकट 15 सितंबर को सुबह 8 बजे बुक होगी. छठ के आसपास बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में खासतौर पर ज्यादा मांग रहती है, इसलिए इस तारीख के यात्रियों को पहले से तैयारी रखनी चाहिए.

15 नवंबर को जाना है तो
अगर आपको 15 नवंबर को घर जाना है तो 16 सितंबर को सुबह 8 बजे टिकट बुकिंग शुरू होगी. यात्रा के लिए ट्रेन, स्टेशन और यात्रियों की जानकारी पहले से तय रखें.

16 नवंबर को जाना है तो
16 नवंबर को यात्रा करने वालों के लिए टिकट 17 सितंबर को सुबह 8 बजे खुलेगी. त्योहारों के दौरान टिकट तेजी से भर सकती हैं, इसलिए बुकिंग शुरू होते ही कोशिश करना बेहतर रहेगा.

यात्रा की तारीख-टिकट बुकिंग की तारीख-समय
11 नवंबर - 12 सितंबर - सुबह 8 बजे
12 नवंबर - 13 सितंबर - सुबह 8 बजे
13 नवंबर - 14 सितंबर - सुबह 8 बजे
14 नवंबर - 15 सितंबर - सुबह 8 बजे
15 नवंबर - 16 सितंबर - सुबह 8 बजे
16 नवंबर - 17 सितंबर - सुबह 8 बजे

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement