Advertisement

गर्मी की छुट्टियों में करें उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों का भ्रमण, IRCTC लॉन्च कर रहा है शानदार हवाई टूर पैकेज

इस यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी. पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है.

North India Famous Pilgrimage
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST
  • IRCTC का शानदार हवाई टूर कराएगा उत्तर भारत के तीर्थों की सैर
  • IRCTC ने शुरू की बुकिंग

आईआरसीटीसी एक तरफ जहां देश-विदेश में स्थित पर्यटन की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान के लिए टूर पैकेज का संचालन करता है. वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग क्षेत्र में स्थित धार्मिक महत्व के स्थान के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज संचालित करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी 'शक्तिपीठ यात्रा समर स्पेशल टूर पैकेज' का संचालन किया जा रहा है. 6 रात और 07 दिन के इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा. यह पैकेज  24 जून  से 30 तक चलाया जाएगा.

जानिए इस टूर की खासियत-
इस यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी. पैकेज में नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है. इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को माता वैष्णो देवी मंदिर, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, ज्वालाजी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर एवं अमृतसर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी, ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी एवं चामुंडा देवी शक्तिपीठों के दर्शन के साथ-साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के दर्शन का भी अवसर प्राप्त होगा.

 जानिए कितना होगा किराया-
इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹71,600 प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹59,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹57,500 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹50,300 (बेड सहित) एवं ₹48,400 (बिना बेड) होगा.वहीं 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹32,900 प्रति बच्चा निर्धारित है.

इस तरह करें बुकिंग-
इस टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी तथा सीटें सीमित हैं. अजीत कुमार सिन्हा ने आगे बताया कि इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी पर्यटन वेबसाइट पर भी कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement