Exam Special Trains: TET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज! इंडियन रेलवे चलाने जा रहा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रूट, टाइमिंग से लेकर स्टॉपेज तक

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी. इंडियन रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. यहां आप जान सकते हैं किन स्टेशनों से और कब ये ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

Train (File Photo: PTI)
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

चाहे त्योहारों का सीजन हो, गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़ हो या फिर कोई परीक्षा, भारतीय रेलवे हर समय यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता रहता है ताकि यात्रियों को यात्रा करने में किसी भी तरह की असुविधा न हो. इसी कड़ी में रेल प्रशासन की ओर से आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है. हम आपको इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दे रहे हैं, जो रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं. इन ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें.

एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल्स
1. 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 03 से 05 जुलाई, 2026 तक गोरखपुर से 18.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19.12 बजे, बस्ती से 19.39 बजे, बभनान से 20.22 बजे, मनकापुर से 21.00 बजे, गोण्डा से 22.02 बजे, करनैलगंज से 22.35 बजे, बाराबंकी से 23.30 बजे तथा दूसरे दिन बादशाहनगर से 00.04 बजे छूटकर लखनऊ जं0 00.35 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 02 से 04 जुलाई, 2026 तक लखनऊ जं. से 01.30 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 02.02 बजे, बाराबंकी से 02.46 बजे, करनैलगंज से 03.17 बजे, गोण्डा से 04.02 बजे, मनकापुर से 04.34 बजे, बभनान से 05.15 बजे, बस्ती से 05.50 बजे तथा खलीलाबाद से 06.20 बजे छूटकर गोरखपुर 07.30 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 10 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

2. 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 01 से 03 जुलाई, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 2010 बजे, जखनिया से 20.45 बजे, मऊ से 21.25 बजे, बेलथरा रोड से 21.58 बजे, सलेमपुर से 22.22 बजे, भटनी से 22.45 बजे, देवरिया सदर से 23.28 बजे तथा दूसरे दिन चौरीचौरा से 00.01 बजे छूटकर गोरखपुर 01.00 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 02 से 04 जुलाई,2026 तक गोरखपुर से 02.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 02.38 बजे, देवरिया सदर से 03.14 बजे, भटनी से 03.37 बजे, सलेमपुर से 03.53 बजे, बेलथरा रोड से 04.22 बजे, मऊ से 05.04 बजे, जखनिया से 05.41 बजे तथा औड़िहार से 06.25 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 07.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

3. 05152 आजमगढ़-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 01 से 03 जुलाई तक आजमगढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान कर सठियांव से 19.47 बजे, मुहम्मदाबाद से 19.57 बजे, खुरहट से 20.06 बजे, मऊ से 20.50 बजे, इन्दारा से 21.00 बजे, रतनपुरा से 21.14 बजे, रसड़ा से 21.26 बजे चिलकहर से 21.37 बजे तथा फेफना से 21.47 बजे छूटकर बलिया 22.00 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05151 बलिया-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 01 से 03 जुलाई, 2026 तक बलिया से 22.15 बजे प्रस्थान कर फेफना से 22.29 बजे, चिलकहर से 22.50 बजे, रसड़ा से 23.04
बजे, रतनपुरा से 23.19 बज, इन्दारा से 23.36 बजे, मऊ से 23.50 बजे दूसरे दिन खुरहट से 00.06 बजे, मुहम्मदाबाद से 00.21 बजे तथा सठियांव से 00.33 बजे छूटकर आजमगढ़ 01.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 17 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

4. 05154 आजमगढ़-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 02 से 04 जुलाई तक आजमगढ़ से 13.00 बजे प्रस्थान कर सठियांव से 13.14 बजे, मुहम्मदाबाद से 13.24 बजे, खुरहट से 13.34 बजे, मऊ से 14.15 बजे, इन्दारा से 14.26 बजे, रतनपुरा से 14.41 बजे, रसड़ा से 14.54 बजे चिलकहर से 15.06 बजे तथा फेफना से 15.17 बजे छूटकर बलिया 15.45 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05153 बलिया-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 02 से 04 जुलाई, 2026 तक बलिया से 16.15 बजे प्रस्थान कर फेफना से 16.26 बजे, चिलकहर से 16.38 बजे, रसड़ा से 16.51 बजे, रतनपुरा से 17.04 बजे, इन्दारा से 17.19 बजे, मऊ से 17.50 बजे, खुरहट से 18.03 बजे, मुहम्मदाबाद से 18.12 बजे तथा सठियांव से 18.21 बजे छूटकर आजमगढ़ 19.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 17 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.


 

Read more!

RECOMMENDED