Railway News: यात्रियों को राहत, इन 5 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा, देखें पूरी लिस्ट और नई तारीखें

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, पटना- खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल, पटना- हावड़ा- पटना स्पेशल और सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है.

Train
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है पहले से चल ही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में रेलवे ने विस्तार कर दिया है. जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, पटना- खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल, पटना- हावड़ा- पटना स्पेशल और सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है.

स्पेशल ट्रेनों की सूची यहां देखें
1. गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 28.07.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगीय. इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 30.07.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी.

2. गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल - गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 03253 पटना-चेरलापल्ली स्पेशल अब पटना से 29.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी. इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 29.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चेरलापल्ली-पटना स्पेशल अब चेरलापल्ली से 31.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.

3. गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल - बख्तियारपुर-मोकामा -झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते पटना और खोरधा रोड जं. के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब जुलाई के अंत तक चलाई जाएगी. गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल अब पटना से 30.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी. इसी तरह गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब खोरधा रोड जं. से 31.07.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.

4. गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल- बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा के रास्ते पटना और हावड़ा के मध्य चलायी जा रही स्पेशल अब सितम्बर के अंत तक चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल अब पटना से 27.09.26 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी सं. 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल अब हावड़ा से 27.09.26 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को परिचालित की जाएगी.

5. गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल- सागर- दमोह- कटनी- प्रयागराज छिवकी-डीडीयू -गया-कोडरमा-गोमो के रास्ते सोगरिया और धनबाद के मध्य गाड़ी सं. 09821/09822 सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल दिनांक 16.07.26 से 28.11.26 तक चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल सोगरिया से 16.07.26 से   26.11.26 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को तथा गाड़ी सं. 09822 धनबाद- सोगरिया स्पेशल धनबाद से 18.07.26 से 28.11.26 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED