रेल यात्रियों को बड़ी राहत और जरूरी अपडेट, ट्रेनों के समय और संचालन में बड़ा बदलाव... गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल के बढ़े फेरे

गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है. अब 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई 2026 को प्रत्येक शुक्रवार अतिरिक्त फेरे लगाएगी.

Train Route Diversion
चेतन गुर्जर
  • कोटा,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

रेल यात्रियों की बढ़ती मांग और यात्रा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. एक ओर गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के पांच अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य और पावर ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से खड़की स्टेशन तक सीमित रहेगा. रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करना है.

गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल के 5 अतिरिक्त फेरे
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल के संचालन की अवधि बढ़ा दी गई है. अब 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई 2026 को प्रत्येक शुक्रवार अतिरिक्त फेरे लगाएगी. यह ट्रेन कोटा मंडल के भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन और भरतपुर जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

कोटा मंडल में ट्रेन का समय
गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का कोटा मंडल में ठहराव इस प्रकार रहेगा...

भवानी मंडी – सुबह 8:18 बजे आगमन, 8:20 बजे प्रस्थान
कोटा जंक्शन – सुबह 9:35 बजे आगमन, 9:45 बजे प्रस्थान
सवाई माधोपुर – सुबह 10:55 बजे आगमन, 11:00 बजे प्रस्थान
गंगापुर सिटी – सुबह 11:55 बजे आगमन, दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान
हिंडौन सिटी – दोपहर 12:28 बजे आगमन, 12:30 बजे प्रस्थान
बयाना जंक्शन – दोपहर 12:58 बजे आगमन, 1:00 बजे प्रस्थान
भरतपुर जंक्शन – दोपहर 2:15 बजे आगमन, 2:20 बजे प्रस्थान

वापसी में भी 5 अतिरिक्त फेरे
09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 6, 13, 20, 27 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को अतिरिक्त फेरे लगाएगी.

कोटा मंडल में वापसी के दौरान ट्रेन का समय इस प्रकार रहेगा
भरतपुर जंक्शन – सुबह 10:50 बजे आगमन, 10:52 बजे प्रस्थान
बयाना जंक्शन – सुबह 11:25 बजे आगमन, 11:27 बजे प्रस्थान
हिंडौन सिटी – सुबह 11:50 बजे आगमन, 11:52 बजे प्रस्थान
गंगापुर सिटी – दोपहर 12:30 बजे आगमन, 12:35 बजे प्रस्थान
सवाई माधोपुर – दोपहर 1:20 बजे आगमन, 1:25 बजे प्रस्थान
कोटा जंक्शन – दोपहर 2:50 बजे आगमन, 3:00 बजे प्रस्थान
भवानी मंडी – शाम 4:13 बजे आगमन, 4:15 बजे प्रस्थान

लखनऊ में निर्माण कार्य के कारण बदला मार्ग
रेलवे ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए के निर्माण कार्य के चलते गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल का संचालन कानपुर सेंट्रल से आगे परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन अब फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी, छपरा और हाजीपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

जयपुर-पुणे एक्सप्रेस खड़की तक ही जाएगी
वहीं सेंट्रल रेलवे के पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य और पावर ब्लॉक के चलते 12940/12939 जयपुर-पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को जयपुर से रवाना होने वाली 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस पुणे स्टेशन तक नहीं जाएगी, बल्कि खड़की स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी. इसी तरह 5 जुलाई 2026 को चलने वाली 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन के स्थान पर खड़की स्टेशन से शाम 5:35 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED