Advertisement

Amrit Bharat Express Train: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से गुजरेगी पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, आवागमन में होगी आसानी 

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. हावड़ा-पनवेल और डिब्रूगढ़ से खुलने वाली पांच अमृत भारत ट्रेन पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर, पटना, सासाराम, बरौनी, हाजीपुर होते हुए गुजरेगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. 

Amrit Bharat Express Train
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर ,
  • 15 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. हावड़ा-पनवेल और डिब्रूगढ़ से खुलने वाली पांच अमृत भारत ट्रेन पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर, पटना, सासाराम, बरौनी, हाजीपुर होते हुए गुजरेगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरो सरस्वती चंद्र ने बताया कि पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस समस्तीपुर मुजफ्फरपुर होते हुए, हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस सासाराम होते हुए, सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस पटना होते हुए, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी हाजीपुर सोनपुर होते हुए, कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी-हाजीपुर-सोनपुर होते हुए चलेगी. इससे पूर्व मध्य रेल के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा.

यहां देखें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सूची 

1. गाड़ी संख्या 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते 20.55 बजे धनबाद, 21.18 बजे नेसुब गोमो, 21.33 बजे पारसनाथ, 22.25 बजे कोडरमा, 23.50 बजे गया तथा 19.01.2026 को 00.38 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 00.51 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.10 बजे सासाराम, 01.35 बजे भभुआ रोड, 02.50 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 

2. गाड़ी संख्या 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 03141 संतरागाछी-बनासर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर 16.34 बजे दुर्गापुर, 16.57 बजे आसनसोल, 17.50 बजे मधुपुर, 18.11 बजे जसीडीह, 21.58 बजे पटना तथा अगले दिन 01.25 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी. 

3. गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन का दिनांक 17.01.2026 को गाड़ी सं. 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर 18.45 बजे कटिहार, 19.40 बजे नौगछिया, 20.40 बजे मानसी, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे हसनपुर रोड, 23.15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, 04.25 बजे बक्सर एवं 06.40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी.

4. गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जं, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी.

5. गाड़ी संख्या 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस: इस ट्रेन का दिनांक 18.01.2026 को गाड़ी सं. 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जं, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी. उपरोक्त सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement