Advertisement

गर्मी की भीड़ से मिलेगी राहत! रेलवे ने चलाईं 6 समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए किस रूट पर कितने बजे चलेंगी ट्रेनें

रेलवे की यह पहल खासकर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें भीषण गर्मी और भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ती है. समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न केवल कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी अधिक सुविधाजनक होगा.

Summer Special Train
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST
  • सहरसा-रक्सौल-गोमो से बढ़ीं ट्रेनें
  • रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. रोजगार या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग इस समय अपने घर लौटते हैं, जिससे कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों को राहत देने के लिए लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा रहा है.

इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल ने सहरसा, रक्सौल और नेसुबो गोमो से आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि यात्रियों को सफर में सहूलियत मिल सके.

सहरसा-कुमेदपुर स्पेशल (05502/05501)
यह ट्रेन 30 अप्रैल 2026 तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी. सहरसा से सुबह 7:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन कुमेदपुर से दोपहर 3:00 बजे चलकर रात 10:15 बजे सहरसा पहुंचेगी. रास्ते में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नौगछिया और कटिहार जैसे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (05504/05503)
यह ट्रेन 22 और 26 अप्रैल को रक्सौल से शाम 4:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में 23 और 27 अप्रैल को हावड़ा से सुबह 11:30 बजे चलकर अगले दिन 4:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी. यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, जमुई और झाझा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

नेसुबो गोमो-दुर्गापुर स्पेशल (03302/03301)
यह ट्रेन 22 और 24 अप्रैल को नेसुबो गोमो से रात 9:00 बजे चलेगी और अगले दिन 1:00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी. वापसी में 22, 23 और 25 अप्रैल को दुर्गापुर से रात 2:30 बजे चलकर सुबह 6:30 बजे नेसुबो गोमो पहुंचेगी. इस दौरान धनबाद और आसनसोल स्टेशन पर ठहराव रहेगा.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे की यह पहल खासकर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें भीषण गर्मी और भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ती है. समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न केवल कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी अधिक सुविधाजनक होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement