Advertisement

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, TTE अब आपसे नहीं कर सकते बुरा व्यवहार

समस्तीपुर रेल मंडल में इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा द्वितीय मंडल टिकट चेकिंग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. इस सम्मेलन का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में टिकट चेकिंग स्टाफ की कार्य परिस्थितियों, यात्रियों के साथ व्यवहार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

indian railways
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

समस्तीपुर रेल मंडल में इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा द्वितीय मंडल टिकट चेकिंग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. इस सम्मेलन का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में टिकट चेकिंग स्टाफ की कार्य परिस्थितियों, यात्रियों के साथ व्यवहार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

सम्मेलन में सबसे प्रमुख मुद्दा ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से होने वाली समस्याएं रहीं. कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें ऐसे यात्रियों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है. विशेष रूप से बिहार पुलिस से जुड़े कुछ मामलों का जिक्र करते हुए यह बात सामने आई कि बिना टिकट यात्रा करने के बावजूद टीटीई को गलत मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है. इस गंभीर विषय पर डीजीपी को पत्र लिखने का प्रस्ताव भी रखा गया.

चेकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का आदेश
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया पहल के तहत टिकट चेकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया. इसके लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) जैसे आधुनिक उपकरणों के बेहतर उपयोग की आवश्यकता बताई गई. अधिकारियों ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से न केवल कार्य में तेजी आएगी बल्कि राजस्व संग्रह भी बेहतर होगा.

72 सीट वाली बोगी में 150 लोग
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ रेलवे के राजस्व के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि वे यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, क्योंकि अच्छा आचरण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री चढ़ जाते हैं, जैसे 72 सीट वाली बोगी में 150 लोग तक यात्रा करते हैं. ऐसी स्थिति में टीटीई के सामने कई तरह के जोखिम और आरोपों की संभावना रहती है. इस विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की आवश्यकता भी जताई गई.

सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर मंडल प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगा. वहीं संगठन के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्टाफ हमेशा रेलवे हित और यात्री सेवा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कर्मचारियों के मनोबल और कार्य स्थितियों में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement