Advertisement

Indian Railway: घर जाने के लिए मिल जाएगा कंफर्म टिकट! समर स्पेशल ट्रेनों में एक बार जरूर करें ट्राई, यहां देखें Summer Special Trains की लिस्ट-रूट से लेकर स्टॉपेज और टाइमिंग तक  

Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में आप भी घर जाना चाह रहे हैं. ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान हैं तो आपको एक बार समर स्पेशल ट्रेनों में जरूर ट्राई करना चाहिए. इन ट्रेनों में आपको आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाएगा. आप यहां देख सकते हैं समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, रूट से लेकर स्टॉपेज और टाइमिंग तक.  

Train
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

भारतीय रेलवे हमारे देश की लाइफ लाइन मानी जाती है. हर दिन इससे लाखों-करोड़ों लोग यात्रा करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे एक तरफ जहां त्योहारी सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है, वहीं दूसरी तरफ का गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का भी हर साल परिचालन करता है. इंडियन रेलवे ने इस साल भी कई समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं को बहाल करने की दिशा में भारतीय रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है. रेलवे का हमेशा प्रयास रहता है कि रेल यात्रियों को भीड़भाड़ वाले सीजन में भी बेहतर और सुविधाजनक यात्रा प्रदान कराई जाए. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों का प्रचलन किया जा रहा है.

यहां देख सकते हैं समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट, रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग 

1. ट्रेन संख्या 05193/05194: छपरा-जम्मूतवी-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा जम्मूतवी से 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 15 फेरों के लिए किया जाएगा. ट्रेन नंबर 05193 छपरा-जम्मूतवी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं. से 03.10 बजे, शाहजहांपुर से 05.00 बजे, बरेली जं. से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रूड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 11.59 बजे, अम्बाला कैंट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे तथा जलंधर कैंट से 15.30 बजे छूटकर पठानकोट से 22.15 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से 00.30 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, रूड़की से 11.42 बजे, लक्सर से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली जं. से 17.02 बजे, शाहजहाँपुर से 18.30 बजे, सीतापुर जं. से 20.25 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, तमकुही रोड से 04.47 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे तथा छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर छपरा 09.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जाएंगे.

2. ट्रेन नंबर 05193/05194: छपरा-जम्मूतवी-छपरा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा जम्मूतवी से 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 15 फेरों के लिए किया जाएगा. गाड़ी संख्या 05193 छपरा-जम्मूतवी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं. से 03.10 बजे, शाहजहाँपुर से 05.00 बजे, बरेली जं. से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे, लक्सर से 09.46 बजे, रूड़की से 10.14 बजे, सहारनपुर से 11.30 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 11.59 बजे, अम्बाला कैंट से 12.55 बजे, लुधियाना से 14.33 बजे तथा जलंधर कैंट से 15.30 बजे छूटकर पठानकोट से 22.15 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05194 जम्मूतवी-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से 00.30 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, लुधियाना से 06.00 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, रूड़की से 11.42 बजे, लक्सर से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली जं. से 17.02 बजे, शाहजहाँपुर से 18.30 बजे, सीतापुर जं. से 20.25 बजे, गोंडा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 01.05 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, कप्तानगंज से 03.32 बजे, पडरौना से 04.12 बजे, तमकुही रोड से 04.47 बजे, थावे से 06.00 बजे, दिघवा दुबौली से 06.57 बजे तथा छपरा कचहरी से 08.35 बजे छूटकर छपरा 09.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे.

3. ट्रेन नंबर 05009/05010: गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 10 अप्रैल से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा लालकुआं से 11 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 14 फेरों के लिए किया जाएगा. गाड़ी संख्या 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 अप्रैल से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 18.20 बजे, गोंडा से 20.10 बजे, सीतापुर जं. से 23.00 बजे, दूसरे दिन लखीमपुर से 00.05 बजे, गोला गोकरननाथ से 00.37 बजे, मैलानी से 01.35 बजे, पूरनपुर से 02.27 बजे, पीलीभीत से 03.30 बजे, भोजीपुरा से 05.15 बजे तथा किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआं 08.00 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 11 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से 10.00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 11.42 बजे, भोजीपुरा से 13.00 बजे, पीलीभीत से 14.17 बजे, पूरनपुर से 15.20 बजे, मैलानी से 16.20 बजे, गोला गोकरननाथ से 17.10 बजे, लखीमपुर से 17.32 बजे, सीतापुर जं. से 18.45 बजे, गोंडा से 21.50 बजे तथा बस्ती से 23.32 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 01.15 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 1, एलएसएलआरडी का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement