अब सस्ता मिलेगा IndiGo का टिकट, लेकिन एक शर्त है... जानिए नई 'Lite Fare' स्कीम में क्या मिलेगा और क्या नहीं

IndiGo Lite उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं. खासकर बिजनेस ट्रैवलर, वीकेंड ट्रिप पर जाने वाले यात्री या एक-दो दिन के लिए यात्रा करने वाले लोग इस विकल्प से पैसे बचा सकते हैं.

IndiGo
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • इंडिगो ने शुरू किया नया 'IndiGo Lite' ऑप्शन
  • यात्रियों को मिलेगा सबसे कम बेस किराया

अगर आप फ्लाइट के दौरान सिर्फ एक छोटा बैग लेकर चलते हैं और चेक-इन लगेज की जरूरत नहीं पड़ती, तो अब आपकी फ्लाइट और सस्ती हो सकती है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने ऐसे यात्रियों के लिए नया IndiGo Lite किराया ऑप्शन शुरू किया है.

इस नई कैटेगरी में यात्रियों को सबसे कम बेस किराए पर टिकट मिलेगा, लेकिन इसके साथ केवल 7 किलो तक का एक कैबिन बैग ले जाने की अनुमति होगी. यानी अगर आपके पास चेक-इन बैग है, तो उसके लिए अलग से फीस देनी होगी.

किन यात्रियों को मिलेगा फायदा?
IndiGo Lite उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं. खासकर बिजनेस ट्रैवलर, वीकेंड ट्रिप पर जाने वाले यात्री या एक-दो दिन के लिए यात्रा करने वाले लोग इस विकल्प से पैसे बचा सकते हैं. यह किराया सिर्फ इंडिगो की सीधी (नॉन-स्टॉप) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर उपलब्ध होगा. साथ ही इसकी बुकिंग केवल इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और 6Eskai प्लेटफॉर्म के जरिए ही की जा सकेगी.

Lite Fare में क्या मिलेगा?

  • 7 किलो तक का 1 कैबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी.

  • एयरलाइन की ओर से ऑटो-असाइन सीट दी जाएगी.

  • सबसे कम बेस किराए पर टिकट बुक करने का विकल्प मिलेगा.

क्या नहीं मिलेगा?
Lite Fare लेने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं अलग से खरीदनी होंगी.
मुफ्त चेक-इन बैगेज नहीं मिलेगा.
फ्री मील शामिल नहीं होगी.
पसंद की सीट चुनने की सुविधा नहीं होगी.
प्रीमियम सीटें इस किराए में उपलब्ध नहीं होंगी.
कनेक्टिंग फ्लाइट, ग्रुप बुकिंग, स्टूडेंट, सीनियर सिटीजन, आर्म्ड फोर्स जैसी विशेष श्रेणियों में यह किराया लागू नहीं होगा.
शिशु (Infant) के साथ यात्रा करने वाले यात्री भी इस किराए का लाभ नहीं ले सकेंगे.

जरूरत पड़ने पर बाद में जोड़ सकते हैं सुविधाएं
अगर टिकट बुक करने के बाद आपको चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, मील या प्रायोरिटी बोर्डिंग जैसी सुविधाओं की जरूरत पड़ती है, तो इन्हें एक्स्ट्रा फीस देकर अलग से खरीदा जा सकता है. हालांकि, बुकिंग पूरी होने के बाद Lite Fare को ऑनलाइन किसी दूसरे किराया विकल्प में अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा.

एयरपोर्ट पहुंचे तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर Lite Fare के बावजूद आप चेक-इन बैग लेकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं या आपका कैबिन बैग तय सीमा से ज्यादा वजन का निकलता है, तो अतिरिक्त बैगेज शुल्क देना होगा.

इंडिगो ने यात्रियों को घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 60 मिनट पहले और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 75 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है. तय समय पर चेक-इन नहीं करने पर यात्री को 'नो-शो' माना जा सकता है.

क्यों शुरू की गई नई सुविधा?
इंडिगो का कहना है कि यह नया किराया विकल्प उन यात्रियों के लिए लाया गया है, जो सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही भुगतान करना चाहते हैं. IndiGo Lite का मकसद यात्रा को अधिक किफायती बनाना और ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सेवाएं चुनने की आजादी देना है.

 

Read more!

RECOMMENDED