Advertisement

Indian Railways: श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज! 1 सितंबर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं के होंगे दर्शन, जानें किन-किन स्टेशनों पर मिलेगी बोर्डिंग की सुविधा

IRCTC Bharat Gaurav Train: बिहार के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. IRCTC 1 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रेन बेतिया से रवाना होगी. इस ट्रेन से यात्रा कर श्रद्धालु 4 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं के दर्शन कर सकेंगे. यहां जानें किन-किन स्टेशनों पर बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी और कितना देना होगा किराया?

Bharat Gaurav Train
gnttv.com
  • हाजीपुर,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

बिहार के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर है. यदि आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC खास मौका लेकर आया है. IRCTC 1 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. इस ट्रेन के जरिए 8 रात और 9 दिन की धार्मिक यात्रा शुरू होने जा रही है. IRCTC की ओर से ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा शुरू की जा रही है. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के पैकेज कोड EZBG-32 के तहत यह यात्रा बेतिया से शुरू होगी.

इन धार्मिक स्थलों का कराया जाएगा दर्शन 
इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के साईं बाबा और छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं. इसके साथ ही श्रद्धालुओं को एलोरा की गुफाओं का भी भ्रमण कराया जाएगा.

इतनी सीटें अभी हैं उपलब्ध
IRCTC के मुताबिक, इस भारत गौरव ट्रेन में इकोनॉमी क्लास की 120 और स्टैंडर्ड क्लास की 40 सीटें उपलब्ध हैं. कंफर्ट क्लास में फिलहाल सीट सभी बुक बताई गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए तीन श्रेणियां रखी गई हैं. इनमें इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास शामिल हैं.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
IRCTC के इस पैकेज को ऑल-इंक्लूसिव रखा गया है. इस पैकेज में रेल यात्रा, स्थानीय परिवहन, ठहरने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, ऑनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा और IRCTC की आतिथ्य सेवाएं शामिल हैं.

कितना है किराया
3rd Ac शुल्क 32550 रुपए प्रति यात्री
2nd AC शुल्क 39425 रुपए प्रति यात्री
Sleeper शुल्क 18160 रुपए प्रति यात्री

इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग
भारत गौरव ट्रेन में यात्री बिहार और आसपास के 14 स्टेशनों से सवार हो सकेंगे. जिन स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा दी गई है, उनमें  बेतिया, सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी शामिल हैं. इस तरह से बिहार के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु एक ही यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री IRCTC की हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं.

(विकास कुमार की रिपोर्ट)
 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement