Indian Railways: आईआरसीटीसी लेकर आया शानदार टूर पैकेज, भारत गौरव ट्रेन से करें 4 ज्योतिर्लिंगों और स्टैचू ऑफ यूनिटी की यात्रा, जानें क्या है किराया, EMI की सुविधा भी उपलब्ध

यदि आप 4 ज्योतिर्लिंगो के साथ साथ स्टेचू ऑफ यूनिटी के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है. यहां आप इस टूर पैकेज के बारे में जान सकते हैं.

Bharat Gaurav train
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

यदि आप अगले महीने यानी अगस्त 2026 में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 4 ज्योतिर्लिंगो के साथ साथ स्टेचू ऑफ यूनिटी का यात्रा संचालन किया जा रहा है. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), सिगनेचर ब्रिज और स्टेचू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कराया जाएगा. यह यात्रा भारत गौरव ट्रेन से कराई जाएगी. 

यह टूर 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा. गोरखपुर स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को ट्रेन पकड़ने के लिए गोरखपुर के साथ साथ मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनो पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है. इस पैकेज में सेकेंड एसी, थर्ड एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.

जानिए कितना होगा किराया
इस टूर के लिए इकोनामी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास यात्रा करने पर में पर पैकेज का मूल्य 18380 रुपए प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी यानी थर्ड एसी क्लास में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य 29570 रुपए प्रति व्यक्ति और कंफर्ट श्रेणी यानी सेकेंड एसी क्लास में यात्रा पर पैकेज मूल्य 38870 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित है. साथ ही इस टूर पैकेज के लिए LTC और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.

इस तरह करें बुकिंग
इस टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926 और 9415042930 पर संपर्क कर सकते हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED