Advertisement

मानसून के सीजन में करें कर्नाटक के हसीन वादियों की सैर, IRCTC लॉन्च कर रहा है 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से हवाई टूर पैकेज

'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से संचालित किया जाने वाला यह टूर पैकेज दिनांक 30 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन मंदिरों, भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों तथा विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा.

IRCTC Launches 6 Day Hampi-Badami Heritage Odyssey
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

अगर आप मानसून के सीजन में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होने वाले इस हवाई टूर की अवधि पांच रात और 6 दिनों की है. 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से संचालित किया जाने वाला यह टूर पैकेज दिनांक 30 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन मंदिरों, भव्य स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्मारकों तथा विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थलों का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा.

टूर की प्रमुख विशेषताएं
इस यात्रा में यात्रियों के लिए लखनऊ से आने-जाने की विमान यात्रा, आरामदायक होटल आवास, नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है.यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी.

इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को निम्नलिखित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. इस दौरान पर्यटकों को अंजनद्री हिल, विट्ठल मंदिर परिसर, विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चेरियट, हेमकुट हिल, ससिव कालु गणेश, बादामी गुफा मंदिर तथा चित्रदुर्ग किला का भ्रमण कराया जायेगा.

जानिए कितना होगा किराया
इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹53,100/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹43,100/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹40,600/- प्रति व्यक्ति होगा.माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹35,500/- (बेड सहित) एवं ₹32,100/- (बिना बेड) होगा.2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹17,600/- प्रति बच्चा निर्धारित है.

इस तरह करें बुकिंग
स्टोर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी.उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है.साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement