Advertisement

IRCTC Ram Mandir Darshan Tour: हावड़ा से प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी घूमने का शानदार मौका, IRCTC लाया है कमाल का सस्ता टूर पैकेज

आईआरसीटीसी लाया है 5 रात और 6 दिन का 'राम मंदिर दर्शन विद काशी प्रयागराज' रेल टूर. हावड़ा से शुरू होने वाले इस पैकेज में ट्रेन टिकट, एसी कार और होटल स्टे के साथ अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज के दर्शन शामिल होंगे.

IRCTC tour package 2026 (PC: IRCTC)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

जो लोग उत्तर भारत में प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के धार्मिक स्थलों के दर्शन एक ही यात्रा में करना चाहते हैं, उनके लिए आईआरसीटीसी का यह रेल टूर काफी काम का हो सकता है. 'राम मंदिर दर्शन विद काशी प्रयागराज रेल टूर' नाम से यह पैकेज श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है. इसमें ट्रेन से सफर के साथ होटल में ठहरने और एसी कार से स्थानीय घूमने की सुविधा भी शामिल है. यात्रा हावड़ा से शुरू होगी और इसमें प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा.

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?
इस टूर में प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी की यात्रा कराई जाएगी. प्रयागराज में त्रिवेणी संगम, ऐतिहासिक इलाहाबाद किला और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन का मौका मिलेगा.

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे. इसके अलावा नयाघाट पर सरयू नदी की शाम की आरती भी इस यात्रा का हिस्सा है.

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, विशालाक्षी मंदिर, नमो घाट, अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद सारनाथ में धमेक स्तूप और पुरातत्व संग्रहालय भी दिखाया जाएगा.

कितने दिन का है पूरा टूर पैकेज?
यह 5 रात और 6 दिन का रेल टूर पैकेज है. यात्रा शनिवार को हावड़ा से शुरू होगी और छठे दिन गुरुवार को हावड़ा वापस पहुंचने के साथ पूरी होगी.

कहां से शुरू होगी यात्रा और क्या है रूट?
यात्रा हावड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू होगी. शनिवार को ट्रेन संख्या 22912 शिप्रा एक्सप्रेस हावड़ा से शाम 5:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे प्रयागराज छिवकी (PCOI) पहुंचेगी.

वापसी में बुधवार को ट्रेन संख्या 22911 शिप्रा एक्सप्रेस डीडीयू जंक्शन से रात 8:20 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह 6:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

कितना आएगा एक आदमी का खर्च?
पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति दर श्रेणी और कमरे में शेयरिंग के हिसाब से अलग है, जिसमें जीएसटी शामिल है.
सिंगल शेयरिंग: 40,500 रुपए
डबल शेयरिंग: 24,050 रुपए
ट्रिपल शेयरिंग: 19,900 रुपए
बच्चा बेड के साथ (5-12 साल): 21,550 रुपए
बच्चा बिना बेड (5-12 साल): 19,000 रुपए
4 से 6 यात्रियों की डबल शेयरिंग: 12,900 रुपए
4 से 6 यात्रियों की ट्रिपल शेयरिंग: 11,100 रुपए

ऑनलाइन ट्रेन टिकट में बर्थ, सीट और कोच नंबर यात्रा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे. केंद्रीकृत पीआरएस से टिकट बनने के कारण बर्थ की पसंद या बदलाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे. होटल में चेक-इन का समय होटल के नियमों के अनुसार होगा और जल्दी चेक-इन केवल उपलब्धता के आधार पर मिलेगा. यात्रियों को अपना मूल वैध वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट साथ रखना होगा. बच्चों के लिए आधार, छात्र पहचान पत्र या जन्म प्रमाण पत्र ले जाना होगा.

कैंसिलेशन का क्या है नियम?
यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले तक ₹250 प्रति यात्री कटेंगे. 8 से 14 दिन पहले कैंसिल करने पर पैकेज की 25 फीसदी रकम, 4 से 7 दिन पहले कैंसिल करने पर 50 फीसदी रकम और 4 दिन से कम समय बचने पर 100 फीसदी रकम काटी जाएगी.

संपर्क के लिए ये है जानकारी
अधिक जानकारी के लिए कोलकाता कार्यालय से इच्छुक यात्री कॉल पर, ईमेल क जरिए या जाकर संपर्क कर सकते हैं.
कोलकाता कार्यालय का पता- 41, डकबैक हाउस, 5वीं मंजिल, शेक्सपियर सरणी, कोलकाता-700017 दिया गया है. 
कॉल पर संपर्क के लिए नंबर दिए गए हैं.-
निखिल प्रसाद- 8595904074 और श्याम प्रसाद- 6290861577
ईमेल आईडी- nprasad6208@irctc.com है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement