बनकर तैयार हो गया है जेवर एयरपोर्ट, Video में देखिए भव्यता

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है. अब एरोड्रम लाइसेंस मिलने का इंतजार है. इसके बाद एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें एयरपोर्ट की भव्यता दिखाई दे रही है.

Noida International Airport
gnttv.com
  • नोएडा,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें एयरपोर्ट की भव्यता दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं. एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग से लेकर एयरपोर्ट सर्विलांस रडार और नेविगेशन सिस्टम तक सभी जरूरी डिवाइस लगाए जा चुके हैं.

वीडियो में देखिए एयरपोर्ट की भव्यता-
वीडियो में एयरपोर्ट की एक्सेस रोड, ईंधन टैंक, ऑपरेशन सेंटर, जल और सीवेज व्यवस्था, चेक पोस्ट, टर्मिनल बिल्डिंग, घरेलू टर्मिनल काउंटर, ई-गेट्स, बैगेज हैंडलिंग, लाउंज, विमानों के लिए एप्रन, कार्गो टर्मिनल, सोलर फार्म, एटीसी, सीएनजी पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, रनवे, नेविगेशन सिस्टम और टैक्सी-वे जैसे महत्वपूर्ण कामों की प्रगति दिखाई गई है.

एरोड्रम लाइसेंस मिलने पर शुरू हो जाएगी उड़ानें-
फिलहाल, सिर्फ एयरोड्रम लाइसेंस से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जो अंतिम चरण में बताई गई हैं. एयरपोर्ट का फर्स्ट फेज कुल 1334 हेक्टेयर में विकसित हुआ है. दिसंबर 2024 में एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो के यात्री विमान को उतारकर सफल ट्रायल किया गया था. इसके बाद, साल 2025 में अक्टूबर अंत और नवंबर के पहले सप्ताह में भी रनवे पर छोटे विमान को उतारकर उपकरणों का परीक्षण किया गया. एयरपोर्ट का निर्माण कर रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दो बार स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को यात्री बनाकर चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग सहित अन्य यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया था. 

यूपी का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा-
उद्घाटन के बाद यह उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा. नोएडा एयरपोर्ट के आसपास के इलाके को भी यीडा ने विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है. एयरपोर्ट के आसपास सेक्टर-8, 8डी, 11, 4ए, 5ए और 5 को विकसित करने के लिए तेजी से भूमि खरीदी जा रही है. सेक्टर-8डी में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस प्रस्तावित हैं.

(अरुण त्यागी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED