गर्मी की छुट्टियों में करें सिंगापुर और मलेशिया की सैर, IRCTC लॉन्च कर रहा है शानदार टूर पैकेज, जानिए कितना होगा किराया

आईआरसीटीसी लखनऊ कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज 'समर स्पेशल – सिंगापुर एवं मलेशिया यात्रा' का संचालन कर रहा है. जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा. इस विशेष टूर में पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यह टूर 12 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. जिसके अंतर्गत यात्रियों को 07 दिवसीय विदेश की यात्रा कराई जाएगी.

Summer Tour Package
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी लखनऊ कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज 'समर स्पेशल – सिंगापुर एवं मलेशिया यात्रा' का संचालन कर रहा है. जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा. इस विशेष टूर में पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यह टूर 12 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा. जिसके अंतर्गत यात्रियों को 07 दिवसीय विदेश की यात्रा कराई जाएगी.

जानिए इस टूर की प्रमुख विशेषताएं
इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से इंडिगो की उड़ान द्वारा कुआलालंपुर ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी. पैकेज में भारतीय भोजन (06 नाश्ता, 06 दोपहर का भोजन एवं 07 रात्रि भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस एवं अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है. इस यात्रा के दौरान आप मलेशिया एवं सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे. जिसमें कुआलालंपुर का प्रसिद्ध पुत्राजाया, किंग पैलेस, नेशनल मॉन्यूमेंट, नेशनल मस्जिद, ओल्ड रेलवे स्टेशन, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, ट्विन टावर्स, केएल टावर ऑब्जर्वेटरी डेक एवं बुकीत बिंतांग मार्केट शामिल हैं. इसके अलावा जेंटिंग हाईलैंड्स की मनोरम केबल कार राइड एवं बाटू केव्स का भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही सिंगापुर में नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार राइड, मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल आर्केड गार्डन, मरीना बे, मेरलियन पार्क, थियान हॉकिंग मंदिर, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया, बुगिस मार्केट तथा प्रसिद्ध गार्डन्स बाय द बे (02 डोम्स सहित) का आकर्षक भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया
इस टूर के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 157000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 131000/-, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 130000/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 127000/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 98000/- बिना बेड के होगा.

इस तरह करें बुकिंग
इस टूर पैकेज के संदर्भ में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी. उन्होंने आगे बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है.साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.

रिपोर्टर: 

 

Read more!

RECOMMENDED