नोएडा की वह हसीन जगह, जहां पूरी रात जागती है दुनिया, दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने से आते हैं सुकून की तलाश में लोग

अगर आप नोएडा में सुकून भरी नाइटलाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं तो अपके के लिए नीचे कुछ जगहों के बारे में बताया गया है. दिल्ली-एनसीआर और दूर-दूर से लोग दोस्तों या किसी खास के साथ वक्त बीतने यहां आते हैं. यहां की चमक-दमक, ऑपेन ऐरिया और हसीन दुनिया किसी के भी मन को मोह लेती है.

Noida Nightlife
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

अगर आप सोचते हैं कि रात होते ही दिल्ली-एनसीआर सो जाता है, तो आपको नोएडा के इन सेक्टर्स का चक्कर जरूर काटना चाहिए. देर रात की भूख मिटानी हो, दोस्तों के साथ महफिल जमानी हो, नोएडा की नाइटलाइफ़ दिल्ली को भी बराबर की टक्कर दे रही है. जहां रात गहराने के साथ-साथ भीड़ और रौनक दोनों बढ़ने लगती हैं. चमकती रोशनी, खुली सड़कें, लाइव म्यूजिक, स्ट्रीट फूड और देर रात तक चलने वाली गतिविधियां नोएडा को नाइटलाइफ के मामले में खास बनाती हैं. आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां रात के समय सबसे ज्यादा चहल-पहल देखने को मिलती है.

सेक्टर 118 की नाइट लाइफ
नोएडा के सेक्टर 118 में स्थित यह जगह उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है जो बंद कैफे की बजाय पूरा रात खुले आसमान के नीचे दोस्तों के साथ समय बिताना या चाय पीने का शौक रखते हों. यहां शाम ढलते ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है और रात गहराने के साथ माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है. स्थानीय लोगों के बीच यह जगह लंबे समय से एक लोकप्रिय नाइट हैंगआउट स्पॉट मानी जाती है.  इस जगह पर कई केफे हैं, जो पूरी रात लोगों को होस्ट करती हैं. यहां जो जाता है, ये जगह उसकी फेवरेट लिस्ट में शामिल हो जाती है. यहां खाने-पीने का दाम भी काफी सामान्य है. दूर तक यहां कई कुर्सियां बिछी दिखेंगी जहां लोग अपने खास के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं.

एडवेंट नोएडा
नोएडा की नाइटलाइफ की बात हो और एडवेंट का नाम न आए, ऐसा नामुमकिन है. सेक्टर-142 स्थित यह जगह पिछले कुछ समय में युवाओं और परिवारों दोनों की पसंद बन चुकी है. यहां शाम ढलते ही कैफे, रेस्टोरेंट और ओपन एयर बैठने की जगहें लोगों से भरने लगती हैं. देर रात तक यहां खाने-पीने के कई विकल्प मिल जाते हैं. चारों तरफ सजी रोशनी में ये पूरा परिसर रात में बेहद आकर्षक नजर आता है. वीकेंड के समय पर यहां का माहौल किसी मिनी फेस्टिवल जैसा लगता है. 

ब्रह्मपुत्र मार्केट
नोएडा की सबसे चर्चित ओपन-एयर जगहों का नाम आए और ब्रह्मपुत्र मार्केट का नाम शामिल न हो, ऐसा हो नहीं सकता. सेक्टर-29 स्थित यह मार्केट खासतौर पर अपने स्ट्रीट फूड और देर रात तक चलने वाली दुकानों के लिए जानी जाती है. हालांकि यहां की दुकानें रात 11 बजे तक बंद हो जाती हैं, लेकिन बावजूद इसके भी यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है. चाय, पराठे, तंदूरी स्नैक्स, साउथ इंडियन फूड और कई व्यंजनों की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच लेती है. देर रात ऑफिस से लौटने वाले लोगों और छात्रों के बीच यह जगह काफी लोकप्रिय है.

गार्डन गैलेरिया
सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया नोएडा की सबसे फेमस नाइटलाइफ डेस्टिनेशन में गिनी जाती है. यहां एक ही जगह पर कई कैफे, और रेस्टोरेंट मौजूद हैं. शाम के बाद यहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. रंग-बिरंगी लाइट्स, लाइव म्यूजिक और डांस करते हुए लोगों इसे और खूबसूरत बना देते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताने या वीकेंड एन्जॉय करने के लिए लोग इसे खूब पसंद करते हैं. यहां खाने के साथ पीने की व्यवस्था होती है. अगर आप नॉर्मल दिनचर्या से कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो यहां का रूख कर सकते हैं.  

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED