Advertisement

महाकुंभ वीकेंड में होने वाली भीड़ को लेकर अलर्ट मोड पर रेलवे! इस स्टेशन पर बिना टिकट एंट्री नहीं कर पाएंगे यात्री, क्राउड कंट्रोल के लिए लगाई गई RPF की कमांडो टीम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिना टिकट स्टेशन में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. प्रवेश द्वार पर आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ को तैनात किया गया है जो यात्रियों का टिकट चेक करने के बाद ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दे रहे हैं.

DDU Station
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 21 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST
  • भीड़ को लेकर अलर्ट मोड पर रेलवे
  • भीड़ को लेकर अलर्ट मोड पर रेलवे

प्रयागराज महाकुंभ अब अपने अंतिम दौर में है. इस महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 जनवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा. लेकिन शनिवार और रविवार को वीकेंड के दिन होने वाली भीड़ को लेकर रेलवे अभी से मुस्तैद है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिना टिकट स्टेशन में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. प्रवेश द्वार पर आरपीएफ और चेकिंग स्टाफ को तैनात किया गया है जो यात्रियों का टिकट चेक करने के बाद ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दे रहे हैं. इसके साथ ही आरपीएफ के जवान लगातार यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने के साथ-साथ टिकट लेकर यात्रा करने की अपील भी कर रहे हैं.

बिना टिकट स्टेशन परिसर में एंट्री बैन
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर रेलवे हाई अलर्ट मोड पर है और अब महाकुंभ के आखिरी दौर में महाशिवरात्रि के स्नान पर होने वाली ट्रेनों में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आरपीएफ जीआरपी और लोकल पुलिस के साथ-साथ आरपीएफ की कमांडो टीम भी मोर्चा संभालेगी. यूं तो महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओ की भीड़ लगातार संगम नगरी पहुंच रही है लेकिन वीकेंड और महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. इसको लेकर एक तरफ जहां प्रयागराज में तैयारी चुस्त दुरुस्त है. ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अब आरपीएफ की कमांडो टीम को भी तैनात किया गया है.

बिजी स्टेशनों में से एक है डीडीयू स्टेशन
दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों मे शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में आरपीएफ की टीम को क्राउड कंट्रोल के लिए लगाया गया है. इन जवानों में आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवान तो शामिल हैं ही साथ ही साथ यहां पर आरपीएफ की स्पेशल कमांडो टीम भी लगाई गई है. डीडीयू स्टेशन से होकर बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के श्रद्धालु प्रयागराज की तरफ रवाना होते हैं और स्नान कर इसी रास्ते से होकर अपने-अपने घरों को वापस जाते हैं. दूसरी तरफ जो श्रद्धालु प्रयागराज से संगम स्नान करने के बाद अयोध्या और वाराणसी आते हैं. वो लोग भी दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन पकड़ते हैं. ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ होती है.

डीडीयू स्टेशन पर लगाई गई आरपीएफ की कोरस कमांडो टीम
इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वालों को भी जबरदस्त भीड़ आती है. जिनमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से वाराणसी पहुंचते हैं. इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को तैनात किया है लेकिन महाशिवरात्रि के स्नान पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर अब आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ आरपीएफ की कोरस कमांडो टीम भी मोर्चा संभालेगी. दरअसल आरपीएफ की कोरस कमांडो टीम के जवान मानसिक और शारीरिक रूप से काफी फिट माने जाते हैं और इनको हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी गई होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement