हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचते हैं. त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता के दरबार तक की यह पवित्र यात्रा आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है. इस साल 2026 में वैष्णो देवी यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है, ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा की भी योजना बना रहे हैं. आमतौर पर लोग माता के दर्शन के बाद सीधे घर लौट जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कटरा और जम्मू के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें अपनी यात्रा में शामिल किया जाए तो पूरा ट्रिप और भी यादगार बन सकता है. अगर आप भी इस बार वैष्णो देवी जा रहे हैं, तो इन 5 जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें.
पटनीटॉप
पटनीटॉप जम्मू-कश्मीर का एक बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां चारों तरफ फैले घने जंगल, ठंडी हवाएं और पहाड़ों के शानदार दृश्य पर्यटकों को खास आकर्षित करते हैं.
शिवखोड़ी गुफा
वैष्णो देवी के आसपास स्थित शिवखोड़ी गुफा भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है. लगभग 200 मीटर लंबी इस गुफा के अंदर प्राकृतिक रूप से बना शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है.
बाहु किला
जम्मू शहर में स्थित बाहु किला एक प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल माना जाता है. कहा जाता है कि इसका निर्माण करीब 3000 साल पहले हुआ था.
सनासर
सनासर को अक्सर 'मिनी गुलमर्ग' कहा जाता है. यहां फैले हरे-भरे मैदान, ऊंचे देवदार के पेड़ और ठंडी हवाएं इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं.
झज्जर कोटली
अगर आप प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो झज्जर कोटली एक शानदार जगह है. यहां बहती साफ नदी, हरी-भरी वादियां और शांत माहौल पर्यटकों को खूब पसंद आता है.
ये भी पढ़ें: