Advertisement

North-East rail corridor: समस्तीपुर रेल मंडल को मिली नई सौगात! नॉर्थ ईस्ट रेल कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, मॉर्डन कंट्रोल रूम का भी उद्‌घाटन

नॉर्थ ईस्ट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही समस्तीपुर डिवीजन को नॉर्थ ईस्ट रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा. इससे मिथिलांचल, कोसी और उत्तर बिहार के यात्रियों को कम समय में पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचने का सुगम मार्ग मिलेगा.

नॉर्थ ईस्ट रेल
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 30 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • कम समय मे नॉर्थ से ईस्ट पहुंच जाएंगे रेल यात्री
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कंट्रोल का उद्घाटन

नॉर्थ ईस्ट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही समस्तीपुर डिवीजन को नॉर्थ ईस्ट रेल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा. इससे मिथिलांचल, कोसी और उत्तर बिहार के यात्रियों को कम समय में पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंचने का सुगम मार्ग मिलेगा.

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बताया कि नरकटियागंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा. कोसी महासेतु के रास्ते ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे यात्रियों को सीधी, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.

समस्तीपुर में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का उद्घाटन
रेलवे संचालन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में समस्तीपुर मंडल में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का शुभारंभ हुआ. जीएम छत्रसाल सिंह ने इसका उद्घाटन किया.

कॉरपोरेट लुक वाले इस कंट्रोल रूम में रेलकर्मी आरामदायक और पेशेवर माहौल में कार्य कर सकेंगे. नई तकनीक के उपयोग से ट्रेनों की लेटलतीफी पर रोक लगेगी और यात्री समय पर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

रेलवे स्टाफ को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला आरपीएफ टीम को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बैरक प्रदान किया गया है. इस बैरक में आरामदायक बेड, किचन, डाइनिंग टेबल जैसी तमाम सुविधाएं हैं. महाप्रबंधक ने इसके साथ ही रेलकर्मियों के लिए कर्मचारी विश्रामालय का भी उद्घाटन किया, जिससे रेलवे स्टाफ को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

रेलकर्मियों की बेटियों को पढ़ाई में मिला डिजिटल साथ
पूर्व मध्य रेल के तहत समस्तीपुर मंडल की पहल पर ग्रेड पे 1 से 4 तक के रेलकर्मियों की बेटियों को टैबलेट वितरित किए गए. 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली 162 छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के लिए टैब प्रदान किया गया.

जीएम छत्रसाल सिंह ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है और ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement