Advertisement

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज: समस्तीपुर और दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

दानापुर एवं समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए 01 जोड़ी तथा दानापुर से पुणे के लिए भी एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रेलवे द्वारा दानापुर से पुणे एवं मुंबई तथा समस्तीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है.

SPECIAL TRAIN
gnttv.com
  • समस्तीपुर ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है. गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में दानापुर एवं समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए 01 जोड़ी तथा दानापुर से पुणे के लिए भी एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रेलवे द्वारा दानापुर से पुणे एवं मुंबई तथा समस्तीपुर से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है.

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

  • गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते/साप्ताहिक).
  • गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.35 बजे बक्सर, 17.35 बजे आरा, 18.30 बजे दानापुर, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.30 बजे सोनपुर, 19.55 बजे हाजीपुर एवं 21.15 बजे मुजफ्फरपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 अप्रैल से 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 04.20 बजे मुजफ्फरपुर, 05.15 बजे हाजीपुर, 05.30 बजे सोनपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र, 06.48 बजे दानापुर, 07.20 बजे आरा, 08.10 बजे बक्सर एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01143/01144 लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते/प्रतिदिन).
  • गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल 15 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन लोकमान्य तिलक से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 16.40 बजे बक्सर, 17.40 बजे आरा रूकते हुए 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 16 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 21.30 बजे खुलकर 22.10 बजे आरा, 22.50 बजे बक्सर, दूसरे दिन 02.05 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 07.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते/प्रतिदिन).
  • गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 15 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन पुणे से 15.30 बजे खुलकर दूसरे दिन 23.00 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.16 बजे बक्सर, 01.00 बजे आरा रूकते हुए 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 17 जुलाई, 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से 05.00 बजे खुलकर 05.30 बजे आरा, 06.43 बजे बक्सर एवं 08.55 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 18.15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी.

रिपोर्टर: जहांगीर आलम

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement