आज भी राजधानी सहित दर्जनों ट्रेनें कई घंटे लेट, सफर शुरू करने से पहले देख लें देर से चल रही ट्रेनों की लिस्ट

एक तरफ जहां घने कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. वहीं सर्दी के सितम ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसे में देर से चल रही ट्रेनों का इंतजार करना भी रेल यात्रियों के लिए मुश्किल का सबब बना हुआ है.

Railway Trains Running late due to Fog
उदय गुप्ता
  • चंदौली,
  • 26 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे की वजह से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है. घने कोहरे ने राजधानी जैसी ट्रेनों की चाल भी धीमी कर दी है. आलम यह है कि आज शुक्रवार को भी राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें कई कई घंटे की देरी से चल रही है.

एक तरफ जहां घने कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. वहीं सर्दी के सितम ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. ऐसे में देर से चल रही ट्रेनों का इंतजार करना भी रेल यात्रियों के लिए मुश्किल का सबब बना हुआ है. आइए जानते हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली कौन-कौन सी ऐसी ट्रेनें हैं जो कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन चल रही है लेट.

  • 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 10 घंटे

  • 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 11 घंटे लेट

  • 12818 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट

  • 20802 मगध एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

  • 03252 दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस 16 घंटे लेट

  •  04078 नई दिल्ली कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस 3 घंटे लेट

  • 12394 नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे लेट

  • 12802 आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

  • 15657 दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 3:30 घंटे लेट

  • 14038 सिलचर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

  • 22 362 नई दिल्ली राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 8 घंटे लेट

  •  05562 रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 15 घंटे लेट

  •  09343 पटना स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

  • 03223 हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस 8 घंटे लेट

  • 12370 देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 8:30 घंटे लेट

  • 06221 दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस 25 घंटे लेट

  • 12282 नई दिल्ली भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 9 घंटे लेट

  • 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 3 घंटे लेट

  • 12815 नंदनकानन एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट

  • 12320 ग्वालियर कोलकाता एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट

  • 12372 बीकानेर हावड़ा जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट

  • 22361 राजेंद्र नगर नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 9:30 घंटे लेट

  • 12324 प्रयागराज हावड़ा जंक्शन विभूति एक्सप्रेस 15 घंटे लेट

  • 12333 हावड़ा प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस 2 घंटे लेट

  • 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस आज रद्द कर दी गई है

Read more!

RECOMMENDED