सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ के भक्तों की आस्था चरम पर पहुंच जाती है. देशभर से लाखों कांवड़िए और श्रद्धालु झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी विशेष तैयारी की है. श्रावणी मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ कई नियमित ट्रेनों को बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया गया है. यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा मिल सके.
दानापुर मंडल के इन स्टेशनों पर मिलेगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र के अनुसार, श्रावणी मेले के दौरान दानापुर मंडल के फतुहा, हरदास बीघा, खुसरूपुर, करौटा, अथमलगोला, मनकठा और गांधी हाल्ट स्टेशनों पर कई ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया जाएगा. रेलवे का उद्देश्य है कि देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिल सके.
इन इंटरसिटी ट्रेनों का रहेगा अतिरिक्त ठहराव
13402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस- हरदास बीघा (17:18-17:20), खुसरूपुर (17:23-17:25)
13401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस-खुसरूपुर (09:57-09:59), हरदास बीघा (10:02-10:04)
13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस-फतुहा (08:53–08:55), अथमलगोला (09:38-09:40)
13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस-अथमलगोला (15:04-15:06), फतुहा (15:42-15:44)
इन एक्सप्रेस ट्रेनों को भी मिलेगा अस्थायी स्टॉपेज
18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस-अथमलगोला (17:34-17:36), करौटा (17:51-17:53)
18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस-करौटा (06:49-06:51), अथमलगोला (07:08-07:10)
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस-मनकठा (04:11-04:13)
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस-मनकठा (22:37-22:39)
13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस-मनकठा (16:38-16:40)
13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस-मनकठा (02:35-02:37)
13235 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस-मनकठा (19:53-19:55)
13236 दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस-मनकठा (08:08-08:10)
03235 साहिबगंज-दानापुर स्पेशल-मनकठा (19:53-19:55)
03236 दानापुर-साहिबगंज स्पेशल-मनकठा (08:08-08:10)
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस-मनकठा (05:35-05:37)
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस-मनकठा (00:30-00:32)
गांधी हाल्ट पर इन मेमू ट्रेनों का होगा ठहराव
63231 पटना-डीडीयू मेमू-गांधी हाल्ट (20:32-20:33)
63232 बक्सर-पटना मेमू-गांधी हाल्ट (10:02-10:03)
63223 पटना-आरा मेमू-गांधी हाल्ट (23:14-23:15)
63224 आरा-पटना मेमू-गांधी हाल्ट (03:53-03:54)