Advertisement

त्योहारी सीजन में चाहते हैं Confirm Ticket, तो अपनाएं इन आसान ट्रिक्स को... बिना ज्यादा सिरदर्द आसानी के होगी बुक

छठ और दीवाली का समय नजदीक है और ऐसे समय में ट्रेन की कंन्फर्म टिकट मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर इस समय टिकट बुकिंग के लिए आप कुछ ट्रिक्स को अपनाएं तो शायद आपको कन्फर्म टिकट आसानी से मिल सकता है.

How To Get Confirm Ticket
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

दिवाली और छठ के समय काफी बड़ी संख्या में लोग अपने घर पर्व मनाने के लिए जाते हैं. इस वजह से ट्रेनों में टिकट की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे समय में कन्फर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल हो सकता है. 2026 में दिवाली 8 नवंबर को है, जबकि छठ पर्व 13 नवंबर से शुरू होगा और 15 नवंबर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. त्योहारों को देखते हुए ट्रेन टिकट की बुकिंग काफी पहले से शुरू हो चुकी है. ऐसे में अगर आप भी कन्फर्म टिकट चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

बुकिंग से पहले ही सेव कर लें यात्री का नाम

त्योहारी मौसम में टिकट बुक करते समय हर एक सेकेंड काफी जरूरी होता है. आपकी एक सेकेंड की देरी किसी दूसरे की कंफर्म टिकट बन सकती है. इसलिए IRCTC की वेबसाइट या ऐप में यात्रियों के नाम पहले से सेव कर लें. ऐसा करने से बुकिंग के समय नाम भरने में समय ज़ाया नहीं होगा. साथ ही आप कुछ ही सेकेंड में यात्री का नाम चुनकर आगे बढ़ सकेंगे.

पेमेंट का तरीका पहले से रखें तैयार

कई बार टिकट बुक करते समय पेमेंट में काफी समय लग जाता है. इसलिए पेमेंट के लिए  ऐसा तरीका चुनें जिससे पैसे जल्दी भेजे जा सकें. UPI या वॉलेट जैसे तेज पेमेंट ऑप्शन काफी मददगार साबित हो सकते हैं. बुकिंग शुरू होने से पहले यह भी देख लें कि आपके खाते या वॉलेट में पेमेंट करने लायक पैसे जरूर हों.

ट्रेन और क्लास पहले ही चुन कर रखें

बुकिंग शुरू होने के बाद इस चीज़ में सोचने में समय न लगाएं कि आपको किस क्लास में सफर करना है. या फिर आप किस ट्रेन से जाएंगे. इसलिए बेहतर होगा कि ट्रेन और क्लास आप पहले से तय कर लें. आप 1AC, 2AC, 3AC या स्लीपर में से जो भी चुनना चाहते हैं, उसे पहले ही तय कर लें.

ज्यादा सीट वाली क्लास पर रखें नजर

अगर किसी क्लास में सीटें कम हैं तो वहां कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना कम हो सकती है. ऐसे में ज्यादा सीट वाली क्लास का ऑप्शन देखना बेहतर हो सकता है. जैसे आम तौर पर 3AC में 2AC की तुलना में ज्यादा सीटें होती हैं.

स्पेशल और साप्ताहिक ट्रेन भी देखें

ज्यादातर यात्री रेगुलर ट्रेनों में टिकट लेने की कोशिश करते हैं. ऐसे में साप्ताहिक या स्पेशल ट्रेनों का ऑप्शन देखना फायदेमंद हो सकता है. कुछ मामलों में ऐसे ऑप्शन में भीड़ कम मिल सकती है. स्टेशन का ऑप्शन भी सोच-समझकर चुनें, क्योंकि अलग-अलग स्टेशनों पर मुहैया कोटा अलग हो सकता है.

त्योहारों के समय टिकट की मांग बहुत ज्यादा होती है. इसलिए बुकिंग शुरू होने से पहले सभी जरूरी जानकारी और पेमेंट तैयार रखना बेहतर है. इससे टिकट बुक करने के दौरान समय बचाया जा सकता है और कन्फर्म सीट पाने का मौका बेहतर हो सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement