जयपुर के ये खूबसूरत स्पॉट्स आपकी हर फोटो को बना देंगे वायरल, हर क्लिक पर मिलेंगे ढेरों लाइक्स

अगर आप भी फोटोशूट के शौकीन हैं और अपनी प्रोफाइल को खास बनाना चाहते हैं, तो जयपुर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां की ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें आपकी तस्वीरों में रॉयल टच जोड़ देती हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको 5 ऐसी ही लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फोटो क्लिक करना के लिए बेस्ट हैं.

spots in Jaipur for Instagram photos
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ टाइमपास का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह खुद को एक्सप्रेस करने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है. खासकर युवाओं के बीच फोटो क्लिक करवाने और उन्हें इंस्टाग्राम व फेसबुक पर शेयर करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. अब लोग सिर्फ फोटो नहीं खिंचवाते, बल्कि ऐसी लोकेशन ढूंढते हैं जहां हर तस्वीर अलग दिखे और लोगों का ध्यान खींचे. ऐसे में अगर आप भी फोटोशूट के शौकीन हैं और अपनी प्रोफाइल को खास बनाना चाहते हैं, तो जयपुर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां की ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें आपकी तस्वीरों में रॉयल टच जोड़ देती हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको 5 ऐसी ही लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फोटो क्लिक करना के लिए बेस्ट हैं.

पत्रिका गेट
जयपुर का पत्रिका गेट अपनी रंग-बिरंगी दीवारों और पारंपरिक पेंटिंग के लिए जाना जाता है. यहां की हर दीवार एक अलग कहानी कहती है. सुबह या शाम की हल्की रोशनी में यहां क्लिक की गई तस्वीरें बेहद आकर्षक लगती हैं. यह जगह खासतौर पर इंस्टाग्राम लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है.

टैटू कैफे
अगर आप हवा महल के साथ फोटो लेना चाहते हैं, तो टैटू कैफे एक शानदार ऑप्शन है. इस कैफे की रूफटॉप सीटिंग से हवा महल का सीधा और खूबसूरत व्यू मिलता है. कॉफी के साथ रिलैक्स करते हुए यहां खींची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं.

गैटोर की छतरियां
शहर की भीड़ से दूर गैटोर की छतरियां एक शांत और खूबसूरत लोकेशन है. यहां की नक्काशीदार संरचनाएं और सफेद पत्थरों की कलाकारी तस्वीरों को क्लासिक लुक देती हैं. खासकर सनसेट के समय यहां फोटो क्लिक करवाना एक अलग ही अनुभव देता है.

सिटी पैलेस का ब्लू रूम
सिटी पैलेस का ब्लू रूम अपने अनोखे इंटीरियर और नीले रंग की दीवारों के लिए मशहूर है. यहां की सजावट आपकी तस्वीरों को रिच और एलिगेंट बना देती है. हल्के रंग के कपड़ों में यहां फोटो खिंचवाने से लुक और भी उभरकर आता है.

दीवान-ए-आम
अंबर फोर्ट का दीवान-ए-आम अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. यहां के विशाल स्तंभ और शानदार आर्किटेक्चर तस्वीरों को ग्रैंड लुक देते हैं. ट्रेडिशनल आउटफिट में यहां फोटोशूट करवाना सबसे बेहतर माना जाता है.



ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED