Advertisement

हवाई अड्डे की व्यवस्था कोविड अनुरूप नहीं होने पर हवा में ही वापस लौटा हवाई जहाज, चीन की है घटना

यह स्पष्ट नहीं था कि नियम क्या हैं और किस वजह से ये बदलाव हुआ है. हाल ही में चीन ने शीआन शहर में कोविड के बढ़ते प्रकोप और बीजिंग में छह सप्ताह में होने वाले विंटर ओलंपिक से पहले अपने पहले से ही सख्त कोविड -19 यात्रा प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया.

Delta Aeroplane
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST
  • चीन ने कोविड प्रतिबंधों को किया और कड़ा 
  • शीआन में सप्ताह के अंत में आए 300 से ज्यादा मामले

हाल ही में शंघाई हवाई अड्डे पर कोविड के नए स्ट्रेन से फैल रही महामारी से संबंधित जरूरी साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने पर  सिएटल से उड़ी एक फ्लाइट बीच रास्ते में वापस मुड़ गई. यह जानकारी डेल्टा एयरलाइंस ने सोमवार को दी. इस कदम का सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास विरोध ने जमकर विरोध किया. एक ईमेल किए गए बयान में कहा गया है कि शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए जनादेश के लिए "काफी विस्तारित जमीनी समय की आवश्यकता है और डेल्टा के परिचालन के अनुरूप नहीं हैं."

चीन ने कोविड प्रतिबंधों को किया और कड़ा 

यह स्पष्ट नहीं था कि नियम क्या हैं और किस वजह से ये बदलाव हुआ है. हाल ही में चीन ने शीआन शहर में कोविड के बढ़ते प्रकोप और बीजिंग में छह सप्ताह में होने वाले विंटर ओलंपिक से पहले अपने पहले से ही सख्त कोविड -19 यात्रा प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया. चीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डेल्टा की उड़ान, जो पिछले सप्ताह सिएटल वापस गई, ने यात्रियों को एक्सपायर्ड कोविड-19 परीक्षा परिणाम और यू.एस. वीजा के साथ छोड़ दिया.

शीआन में सप्ताह के अंत में आए 300 से ज्यादा मामले

शीआन, जो बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 1,000 किलोमीटर (600 मील) दूर स्थित है, में इस सप्ताह के अंत  में 300 से अधिक नए मामले दर्ज किए, जो पिछले दिनों की तुलना में बहुत अधिक है. शहर के 1.3 करोड़ लोगों को घरों में बंद कर दिया गया है. प्रति परिवार केवल एक व्यक्ति को हर दो दिन में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने की अनुमति है.

सैन फ्रांसिस्को में चीनी वाणिज्य दूतावास ने डेल्टा का नाम नहीं लिया, लेकिन रविवार को एक बयान में कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका से चीन के लिए कई उड़ानें देरी से या रद्द कर दी गई हैं, जिसमें एक उड़ान भी शामिल है जो अपने जिसने आधे से अधिक रास्ते के बाद हवा में ही फ्लाइट मोड़ ली थी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement