Advertisement

अमेरिकी वैज्ञानिक का दावा! वायरस के साथ रहने के लिए दहलीज पर पहुंच चुके हैं हम, अब इसे मिटाना मुश्किल

एंथोनी ने कहा कि जैसे-जैसे ओमिक्रॉन ऊपर नीचे जा रहा है, उम्मीद है कि देश नए चरण में प्रवेश करेगा. इस नए चरण में पर्याप्त सुरक्षा होगी, पर्याप्त दवाएं उपलब्ध होंगी ताकि जब कोई संक्रमित हो जाए और वो समूह जिन्हें संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है, उसका इलाज करना बहुत आसान होगा.

Anthony Fauci
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST
  • बढ़ रहे हैं वायरस के मामले
  • कम खतरनाक है ओमिक्रॉन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों से लग रहा है कि हमें आने वाले समय में इस वायरस के साथ ही रहना होगा, क्योंकि अब हम संक्रमण के उस स्तर तक पहुंच गए हैं. एंथोनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि  कोविड -19 के बढ़ते मामलों से लग रहा है कि अमेरिका अब संक्रमण की उस दहलीज पर पहुंच गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि उसे कोरोना वायरस से साथ अब रहना ही होगा. 

‘कोई रास्ता नहीं है कि हम इसे मिटा सके’

सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) से बात करते हुए, एंथोनी ने कहा कि कोविड को खत्म करना वास्तविकता से परे है और ओमिक्रॉन आखिर में हर किसी को खोज लेगा. उन्होंने कहा, "कोई रास्ता नहीं है कि हम इसे मिटा सके.” उन्होंने इसके कई कारण बताये जैसे इसकी संक्रामकता, नए वेरिएंट में म्यूटेट होना और साथ ऐसे लोग जिन्हे अभी तक भी वैक्सीन नहीं लगी है.

हालांकि, जिन लोगों ने दोनों वैक्सीन लगवा ली हैं, वे कहीं न कहीं इसके गंभीर परिणामों से बचे हुए हैं लेकिन फिर भी संक्रमण के खिलाफ टीके का प्रभाव काम हो गया है.

बढ़ रहे हैं मामले 

एंथोनी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे ओमिक्रॉन ऊपर नीचे जा रहा है, उम्मीद है कि देश नए चरण में प्रवेश करेगा. इस नए चरण में पर्याप्त सुरक्षा होगी, पर्याप्त दवाएं उपलब्ध होंगी ताकि जब कोई संक्रमित हो जाए और वो समूह जिन्हें संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है, उसका इलाज करना बहुत आसान होगा. 

उन्होंने यह भी कहा कि देश में वर्तमान में एक दिन में लगभग एक मिलियन संक्रमण दर्ज किए जा रहे हैं, लगभग 150,000 लोग अस्पताल में हैं और 1,200 से अधिक दैनिक मौतें हो रही हैं. 

कम खतरनाक है ओमिक्रॉन 

गौरतलब है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट इससे पिछले वेरिएंट डेल्टा की तुलना में कम खतरनाक मन जा रहा है. क्योंकि इससे लोग जल्दी रिकवर कर रहे हैं. हालांकि, इसका संक्रमण बहुत अधिक है, यह बहुत तेजी में सभी लोगों तक पहुंच रहा है.
 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement