Advertisement

-20 डिग्री में नवजात बच्ची को छोड़ गई मां, फिर हुआ ऐसा चमत्कार!

बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले कपल ने इस मासूम बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है. जब लोगों को इस बच्ची की कहानी के बारे में पता चला तो उन्होंने यह ही कहा कि इतनी सर्दी में सर्वाइव करना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

नवजात बच्ची
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

पूरी दुनिया में कड़ाके की ठंडक पड़ रही है. ऐसे में साइबेरिया में पड़ने वाली ठंड के क्या ही कहने. इसी ठंड में साइबेरिया से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्ची बाहर ठंड में पड़ी है . वीडियो में बच्ची को वहां से ले जाते हुए भी देखा जा सकता है. जब ये वीडियो रिकॉर्ड किया गया तब वहां का तापमान 20 डिग्री था. लेकिन गनिमत ये रही कि इतनी ज्यादा सर्दी में बच्ची सर्वाइव कर गई. यह नवजात बच्ची कार्ड बोर्ड बॉक्स में थी. 

डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान

खबरों के मुताबिक, पांच टीनएजर्स को यह बच्ची मिली थी.  हड्डियां जमा देने वाली सर्दी में मिली इस बच्ची को जब अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. एक टीनएजर के पेरेंट्स बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर्स ने सोचा था कि इतनी सर्द मौसम में बाहर होने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होगी, लेकिन ऐसा नहीं था. वो बिलकुल ठीक थी.

कपल ने जताई बच्ची को गोद लेने की इच्छा

अस्पताल की चीफ नाताल्या वेका ने बताया कि बच्ची की नींद भी परफेक्ट है और वो अपनी डाइट भी पूरी ले रही है. ऐसा माना जा रहा है कि यह बच्ची घर में ही पैदा हुई है.  फिलहाल पुलिस उन लोगों की जांच में जुटी है, जो इस बच्ची को इतनी सर्दी में बाहर छोड़कर चले गए. 

बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले कपल ने  इस मासूम बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है.  जब लोगों को इस बच्ची की कहानी के बारे में पता चला तो उन्होंने यह ही कहा कि इतनी सर्दी में सर्वाइव करना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement