अरबपति की बेटी को लगी प्यास तो बुक किया हेलीकॉप्टर, सीधे ग्लेशियर पर पहुंची और करोड़ों रुपये खर्च कर बुझाई प्यास

एक अरबपति की बेटी को प्यास लगी तो वो प्यास बुझाने हेलिकॉप्टर से ग्लेशियर पहुंच गई. यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर क्लास लगाई. किसी ने लिखा- 'उम्मीद है आपको पता होगा कि वहां बैक्टीरिया भी होते हैं.' एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा- 'काश आपको मंगल ग्रह का पानी भी मिल जाता!'

Billionaire Daughter
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST
  • हेलीकॉप्टर से पहुंची ग्लेशियर तक
  • यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

प्यास लगने पर अक्सर लोग फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर पी लेते हैं, और बाहर हों तो बोतलबंद पानी खरीद लेते हैं. लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई अरबपति की बेटी हो और उसे प्यास लगे तो वह क्या करेगी? इसका जवाब जानकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इस अरबपतिकी बेटी के प्यास बुझाने का तरीका काफी लग्जरी है.

प्यास लगी तो पहुंच गई ग्लेशियर
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. ऐना लिंडे नाम की महिला ने प्यास लगने पर न तो पानी खरीदा और न ही घर का पानी पिया. उन्होंने सीधे प्राइवेट हेलीकॉप्टर बुक किया और पहुंच गईं ग्लेशियर के बीच, जहां उतरकर उन्होंने 'नेचुरल' पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई.

बोलीं- लोग नॉर्मल पानी कैसे पी लेते हैं?
वीडियो में ऐना हेलीकॉप्टर से उतरते हुए नजर आती हैं और फिर ग्लेशियर से पानी पीती हैं. इस पूरे सीन को उन्होंने बड़े ही स्टाइल में कैप्चर कराया और कैप्शन में लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग आम पानी कैसे पी लेते हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों का पारा चढ़ गया.

वायरस आपका इंतजार कर रहा है
यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर क्लास लगाई. किसी ने लिखा- 'उम्मीद है आपको पता होगा कि वहां बैक्टीरिया भी होते हैं.' एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा- 'काश आपको मंगल ग्रह का पानी भी मिल जाता!' वहीं एक अन्य ने तंज कसा- 'ग्लेशियर का पानी नहीं, 1 अरब साल पुराना वायरस आपका इंतजार कर रहा है.' कई लोगों ने इसे सीधा-सीधा दिखावा बताया. उनका कहना है कि यह सिर्फ लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने का तरीका है.

कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं ऐना
दरअसल, ऐना एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता का बिजनेस रियल एस्टेट, ऑयल और इंटरनेशनल ट्रेड में फैला हुआ है. सोशल मीडिया पर ऐना पहले भी अपने प्राइवेट जेट, महंगे वेकेशन्स और डिजाइनर लाइफस्टाइल की झलक दिखा चुकी हैं.

हालांकि, कुछ लोग ग्लेशियर के पानी को “सबसे शुद्ध” बताते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स इससे सहमत नहीं हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बिना फिल्टर या उबाले ऐसा पानी पीना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं.

वहीं पर्यावरणविदों ने भी इस पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि सिर्फ पानी पीने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है. एक छोटी हेलीकॉप्टर उड़ान से उतना कार्बन उत्सर्जन हो सकता है, जितना एक कार महीनों में करती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED