Advertisement

कैलिफोर्निया के ये जुड़वा बच्चे जो अलग अलग साल दुनिया में आए

फर्क बस एक था - यह दोनों बच्चे, वैसे तो जुड़वा थे लेकिन अलग अलग साल में पैदा हुए थे. गुरुवार को मैरिबल वलेनसिया को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने 2015 के गुज़रने के कुछ सेकंड पहले ही जैलिन नाम की बिटिया को जन्म दिया.

कैलिफ़ोर्निया में इन जुड़वां बच्चों का जन्म अलग-अलग सालों में हुआ
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

क्या आपने कभी अलग-अलग सालों में जुड़वा बच्चों के जन्म के बारे में सुना है? है ना हैरान करने वाली बात, लेकिन हाल ही में ऐसा तब हुआ, जब पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी हुई थी.  यह दोनों बच्चे, वैसे तो जुड़वा थे लेकिन अलग अलग साल में पैदा हुए थे. जुड़वा बच्चों में से पहले का जन्म नए साल की रात (2021) पर 11:45 बजे हुआ था और दूसरे ने 2022 में ठीक आधी रात को दुनिया को हैलो कहा. 

जुड़वा लेकिन अजूबा

अनोखे बच्चों में भाई का नाम अल्फ्रेडो है, और  बहन आयलिन हैं. जिनका जन्म  ग्रीनफील्ड शहर के फातिमा मेड्रिगल और रॉबर्ट ट्रुजिलो से हुआ था.  "बेबी आयलिन योलान्डा ट्रूजिलो का जन्म 2022 में ठीक आधी रात को हुआ था, और  जुड़वां भाई, अल्फ्रेडो एंटोनियो ट्रूजिलो, का जन्म 2021 में 15 मिनट पहले हुआ था,"  नतिविदाद मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल  ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो शेयर कर ये जानकारी दी. 

मेरे दोनों बच्चों को नए साल में एंट्री मारने की जल्दी- मां मेड्रिगल

वैसे दोनों ही नवजात के इस महीने के आखिर में आने की उम्मीद थी लेकिन शायद वह भी नए साल में एंट्री मारने की जल्दी में थे. बताया जा रहा है कि मां और बच्चे दोनों ही एक दम स्वस्थ हैं. बच्चों की मां मेड्रिगल ने भी अपने बच्चों के अनोखे जन्मदिन पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि  "यह मेरे लिए हैरानी के साथ खुसी की बात है  कि मेरे बच्चे जुड़वां हैं और उनके अलग-अलग जन्मदिन हैं," 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement