कभी देखा है ऐसा दरियादिल बॉस, कर्मचारियों पर लुटाए पैसे, कहा- जितना चाहो जेब में भर लो...

चीन की हेनान प्रांत स्थित Henan Kuangshan Crane Co., Ltd. ने अपने सालाना प्रोग्राम में कर्मचारियों को करोड़ों युआन का बोनस बांट दिया. कंपनी ने 2025 में 270 मिलियन युआन 216 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिसमें से 180 मिलियन युआन यानी लगभग 70% हिस्सा कर्मचारियों में बांट दिया गया.

Chinese Company Distributes Bonuses
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST
  • 270 मिलियन युआन मुनाफे में से 70% कर्मचारियों को दिया
  • बॉस का ऐलान, ‘वॉशिंग मशीन नहीं, कैश दो’

क्या आपने कभी ऐसी कंपनी या बॉस के बारे में सुना है जो अपने कर्मचारियों में दिल खोलकर पैसा बांटे? बेशक, कर्मचारियों की नजर में दुनिया में इक्का-दुक्का ही ऐसी कंपनियां होती होंगी लेकिन चीन में एक कंपनी ने ऐसा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है.

चीन की हेनान प्रांत स्थित Henan Kuangshan Crane Co., Ltd. ने अपने सालाना प्रोग्राम में कर्मचारियों को करोड़ों युआन का बोनस बांट दिया. कंपनी ने 2025 में 270 मिलियन युआन 216 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिसमें से 180 मिलियन युआन यानी लगभग 70% हिस्सा कर्मचारियों में बांट दिया गया.

कार्यक्रम में हुई नोटों की बारिश
13 फरवरी को आयोजित कंपनी के वार्षिक समारोह में करीब 7,000 कर्मचारियों के लिए 800 से ज्यादा बैंक्वेट टेबल लगाई गईं. कार्यक्रम के दौरान 60 मिलियन युआन से ज्यादा की नकद राशि मौके पर ही बांटी गई.

कर्मचारियों को स्टेज पर बुलाकर उन्हें इनाम दिए गए. कुछ कर्मचारियों को तो टेबल से नोट उठाने का मौका मिला यानी जितना उठाओ, उतना घर ले जाओ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारी लंबी मेजों पर फैले नोट गिनते नजर आए, तो कुछ लोग नोटों के बंडल उठाए मुश्किल से संभालते दिखे.

सोने की चेन और अंगूठी देते थे बोनस में
समारोह के दौरान कंपनी के मालिक Cui Peijun ने स्टेज से ही फाइनेंस टीम को टोका. उन्होंने कहा, 'वॉशिंग मशीन क्यों दे रहे हैं? पहले हम सोने की चेन और अंगूठी देते थे' सबको 20,000 युआन और कैश दे दो.' ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल बोनस 180 मिलियन युआन से ज्यादा पहुंच गया.

पहले भी कर चुके हैं बड़ी घोषणाएं
यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने इतनी बड़ी राशि बांटी हो. 2024 में कंपनी ने 260 मिलियन युआन का शुद्ध मुनाफा कमाया था, जिसमें से 170 मिलियन युआन कर्मचारियों को दिए गए थे.
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी कंपनी ने 2,000 महिला कर्मचारियों को करीब 1.6 मिलियन युआन का बोनस दिया था.

130 देशों में है कंपनी का कारोबार
2002 में स्थापित यह कंपनी क्रेन और मैटेरियल हैंडलिंग उपकरण बनाने का काम करती है। इसका कारोबार 130 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. कंपनी में करीब 7,000 कर्मचारी काम करते हैं और मालिक कुई पेइजुन के पास लगभग 98.88% हिस्सेदारी है. कुई सोशल मीडिया पर सबसे उदार बॉस के रूप में जाने जाते हैं. नेटिजन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें 'धरती का असली कुबेर' कहा, तो कुछ ने लिखा कि ऐसे बॉस हों तो मेहनत करने का मन अपने आप करता है.

 

Read more!

RECOMMENDED