Advertisement

15 दिन सिर्फ पानी पीकर महिला ने घटाया 20 किलो वजन, फिर जो हुआ वो सुनकर यकीन नहीं होगा...

मामला चीन के हेनान प्रांत का है. 31 साल की महिला की लंबाई करीब 160 सेंटीमीटर है. उसका वजन पहले 70 किलो था. वजन तेजी से कम करने के लिए उसने लगातार 15 दिन तक सिर्फ पानी पीकर रहने का फैसला किया.

Water Fasting: AI Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

वजन घटाने के चक्कर में लोग आजकल क्या-क्या नहीं कर रहे. कोई घंटों जिम में पसीना बहा रहा है तो कोई कार्ब्स छोड़ रहा है. लेकिन चीन की एक महिला ने तो डाइटिंग की ऐसी एक्सट्रीम लिमिट पार कर दी कि 15 दिन तक खाना ही छोड़ दिया और सिर्फ पानी पीती रही. नतीजा यह हुआ कि कुछ ही हफ्तों में उसका वजन 70 से 50 किलो पहुंच गया, लेकिन इसके साथ उसकी सेहत भी बुरी तरह बिगड़ गई. अब उसे चलने में परेशानी हो रही है और याददाश्त भी कमजोर हो गई है.

15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो वजन कम किया
मामला चीन के हेनान प्रांत का है. 31 साल की महिला की लंबाई करीब 160 सेंटीमीटर है. उसका वजन पहले 70 किलो था. वजन तेजी से कम करने के लिए उसने लगातार 15 दिन तक सिर्फ पानी पीकर रहने का फैसला किया. कुछ समय बाद उसका वजन करीब 20 किलो कम हो गया. वजन तो तेजी से घटा, लेकिन इसके बाद उसे चलने और कुछ याद रखने में परेशानी होने लगी. परिवार को लगा कि शायद कमजोरी की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन जांच में मामला कहीं ज्यादा गंभीर निकला.

डॉक्टर ने बताया- ब्रेन की गंभीर बीमारी
सिर्फ पानी पीने की वजह से महिला को वर्निके एन्सेफैलोपैथी नाम की गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या हुई है. यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों और खासकर विटामिन B1 की कमी से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी में व्यक्ति को भ्रम, चलने में संतुलन की समस्या, आंखों की गतिविधियों में परेशानी और याददाश्त कमजोर होने जैसे लक्षण हो सकते हैं. महिला का चलना इतना अजीब हो गया था कि उसकी चाल पेंगुइन जैसी दिखाई दे रही थी.

वजन घटाने के लिए अपनाई थी 'बिगू' तकनीक
महिला ने डॉक्टर को बताया कि वह ‘बिगू’ नाम की एक तरह की फास्टिंग तकनीक अपना रही थी. इसका संबंध ताओवाद की पुरानी मान्यताओं से बताया जाता है. इसमें अनाज और भोजन से दूर रहकर सिर्फ 'ची' यानी जीवन ऊर्जा पर निर्भर रहने की बात कही जाती है. 'बिगू' का शाब्दिक अर्थ ही अनाज से दूरी बनाना बताया जाता है.

पहले भी सामने आए ऐसे मामले
2020 में चीन में एक 26 वर्षीय व्यक्ति की 52 दिन तक सिर्फ पानी पीने के बाद मौत होने की खबर सामने आई थी. पिछले साल झेजियांग की एक महिला ने एक हफ्ते तक पानी और एक एनर्जी पिल लेकर वजन घटाया, लेकिन उसे आंतों को गंभीर नुकसान और खून में संक्रमण के साथ पोटैशियम की खतरनाक कमी हो गई.

डॉक्टरों की सलाह- वजन घटाएं, खाना नहीं
वजन कम करना है तो शरीर को जरूरी पोषक तत्वों से वंचित करना सही तरीका नहीं है. लंबे समय तक बिना भोजन के रहने से शरीर में विटामिन, मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है, जिसका असर दिमाग समेत कई अंगों पर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement