Advertisement

12 साल बाद वापस से मिला कुत्ता, गले में लगे टैग से हुई पहचान

सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, ज़ोई इतने लंबे समय से गायब था कि माइक्रोचिप कुत्तों का रिकॉर्ड रखने वाली कंपनी ने 2015 से ज़ोई को "मृत" के रूप में लिस्ट कर दिया था.

12 साल बाद वापस से मिला कुत्ता, गले में लगे टैग से हुई पहचान
gnttv.com
  • कैलिफोर्निया,
  • 21 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST
  • 2010 में खोया था कुत्ता
  • 2015 में कुत्ते को मृत घोषित कर दिया गया था

इंसान को पशुओं से काफी लगाव होता है. जानवर उसके दिल के सबसे करीब होते है. कई बार ऐसा होता है कि पालतू जानवर कहीं खो जाते हैं, या किसी कारणवश उनकी मौत हो जाती है. ऐसे में इंसान काफी ज्यादा परेशान हो जाता है. अधिकतर जानवरों के खो जाने के बाद उनका मिलना बेहद मुश्किल होता है. लेकिन कैलिफोर्निया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कुत्ता 12 साल बाद अपने मालिक के पास वापस आया है.

2010 में खोया था कुत्ता
कैलिफोर्निया में 2010 में एक कुत्ता के में लापता होने की सूचना मिली थी. उसके बाद 2015 में पता चला था कि उसकी मौत हो चुकी है. लेकिन वह जीवित है और अपने परिवार के साथ वापस आ गया है. दरअसल पशु सेवा अधिकारी ब्रैंडन लेविन को स्टॉकटन शहर में एक कुत्ते मिला जिसके गले में एक माइक्रोचिप टैग लगा हुआ था. उस टैग को स्कैन करने पर पता चला कि उस कुत्ते का नाम जोई है, और उसके 2010 में लगभग 90 किलोमीटर पूर्व में लाफायेट शहर से लापता होने की सूचना मिली थी.

2015 में कुत्ते को मृत घोषित कर दिया गया था
सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, ज़ोई इतने लंबे समय से गायब था कि माइक्रोचिप कुत्तों का रिकॉर्ड रखने वाली कंपनी ने 2015 से ज़ोई को "मृत" के रूप में लिस्ट कर दिया था. हालांकि जब पशु सेवा अधिकारी ने जोई के मालिक का पता लगाना शुरू किया तो वो सौभाग्य से वो लोग उसी पते पर रहते थे, जिसका पता जोई के टैग से मिला था.

जोई वापस से पाकर खुश हैं मिशेल
उसकी मालिक मिशेल ने कहा कि जब वह सिर्फ छह महीने का थी, तब उन्होंने ज़ोई को एक तालाब के पास से उठाया था. अब जोई के जिंदा होने की खबर सुनकर वो काफी खुश हैं. अब मिशेल उसे घर ले आई हैं. वो कहती है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जोई वापस से उन्हें मिलेगा. जब मिशेल से जोई के गायब होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, "हम लगभग 20 मिनट के लिए दुकान पर गए और वापस आ गए और उतने में जोई गायब था." हालांकि वो कहती है कि अब वो जोई का पूरा ध्यान रखेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement