Viral: कौन हैं विकास रामकिसून? जिन्होंने गुयाना की संसद में हिंदी में विपक्ष को ललकारा

गुयाना की संसद में हिंदी की गूंज सुनाई दी है. कृषि मंत्री विकास रामकिसून ने हिंदी में विपक्ष को ललकारा. दरअसल विपक्ष ने उनके हिंदी ज्ञान को लेकर सवाल उठाया था. इसके बाद विकास रामकिसून ने हिंदी में सांसद विष्णु पांडे को चुनौती देते हुए कहा कि मैं अभी इसी वक्त उनको चुनौती देता हूं कि किसी भी स्तर पर, किसी भी जगह पर जाकर, विषय वो तय करेंगे और मैं जाकर बिना कागज देखकर बहस करूंगा.

vikash ramkissoon (Photo: Facebook/Vikash Ramkissoon)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

साउथ अमेरिकी देश गुयाना की संसद में एक शानदार नजारा देखने को मिला. सदन में हिंदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस हो गई. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मंत्री विकास रामकिसून ने विपक्ष के सवालों को जवाब हिंदी में दिया. इस दौरान मंत्री ने विपक्ष को हिंदी में बहस करने के लिए चुनौती दी.

वायरल वीडियो में क्या है?
मंत्री विकास रामकिसून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें मंत्री रामकिसून हिंदी में कह रहे हैं कि माननीय अध्यक्ष महोदय, आदरणीय सदस्य माननीय विष्णु पांडे, मैं अभी इसी वक्त उनको चुनौती देता हूं कि किसी भी स्तर पर, किसी भी जगह पर जाकर, विषय वो तय करेंगे और मैं जाकर बिना कागज देखकर बहस करूंगा.

आपको बता दें कि संसद सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने मंत्री पर हिंदी नहीं आने का आरोप लगाया था. विपक्षी सांसद विष्णु पांडे ने कहा था कि विकास रामकिसून को हिंदी नहीं आती है. इसपर मंत्री विकास रामकिसून ने हिंदी में बहस की चुनौती दी. विकास रामकिसून गुयाना के कृषि मंत्रालय में मंत्री हैं.
मंत्री विकास रासकिसून का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. भारत में गुयाना के मंत्री की खूब तारीफ हो रही है. 

कौन हैं विकास रामकिसून?
विकास रामकिसून को साल 2025 में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली. विकास रामकिसून ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स और फाइनेंस में बैचलर के साथ-साथ मास्टर डिग्री भी हासिल की है. उन्होंने गुयाना यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है. वह साल 2020 से 2025 तक कृषि मंत्रालय में संसदीय सचिव भी रह चुके हैं.

गुयाना में भारतीय मूल की 40 फीसदी आबादी-
गुयाना से भारत की दूरी 14 हजार 609 किलोमीटर है. गुयाना में बड़ी संख्या में भारतीय मूल की आबादी है. उनकी आबादी करीब 40 फीसदी है. गुयाना की जनसंख्या 8 लाख 32 हजार से अधिक है. इस देश में क्रियोल और अग्रेजी बोली जाती है. हालांकि हिंदी जानने वाले की भी अच्छी-खासी संख्या है. इस देश की 64 फीसदी आबादी ईसाई, 25 फीसदी आबादी हिंदू और 7 फीसदी आबादी मुस्लिम है.

साल 1838 में पहली बार कोई भारतीय गुयाना गए थे. अंग्रेजों ने पहली बार 396 गिरमिटिया मजदूरों को साथ ले गए थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED