Advertisement

99 देशों के यात्रियों को भारत आने पर क्वारंटाइन से मिली छूट, इन नियमों का करना होगा पालन

भारत सरकार की ओर से हाल ही जारी अपडेट नोटिफिकेश के मुताबिक 99 देशों के यात्रियों, जिन्हें कोरोना वायरस का पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, उन्हें भारत आने पर क्वारंटाइन में छूट दी गई है.

सांकेतिक तस्वीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • 99 देशों के यात्रियों को अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी गई है
  • 'श्रेणी ए' सूची में शामिल हैं ये देश

भारत सरकार की ओर से हाल ही जारी अपडेट नोटिफिकेश के मुताबिक 99 देशों के यात्रियों, जिन्हें कोरोना वायरस का पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है, उन्हें भारत आने पर क्वारंटाइन में छूट दी गई है. केंद्र सरकार की तरफ से अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कतर, फ्रांस और जर्मनी सहित 99 देशों के पूरी तरह वैक्सीनेटड यात्रियों को भारत आने पर क्वारंटाइन से राहत दी है. 

99 देशों के यात्रियों को क्वारंटाइन से मिली छूट

इन देशों के यात्रियों को भारत आने से पहले 72 घंटे के अंदर प्राप्त कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के अलावा, अपना फुली वैक्सिनेटेड सर्टिफिकेट भी एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगा.  इन 99 देशों के यात्रियों को क्वारंटाइन में छूट के साथ उन्हें कुछ मानदंडों का पालन करना होगा, जो सभी यात्रियों के लिए एक जैसे होगें. इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इजराइल भी शामिल हैं. 

ये देश अभी भी जोखिम वाले कैटेगरी में

कुछ देशों को अभी भी जोखिम वाले कैटेगरी में रखा है, इनमें यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और सिंगापुर शामिल हैं. केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, "भारत ने दुनिया भर से पूरी तरह से वैक्सिनेटेड अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं,भारत पर्यटन मुंबई ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो एयर फ्रांस की उड़ान AF218 से मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement