Advertisement

Iran Israel Conflict: अयातुल्लाह रुहुल्लाह खुमैनी का बाराबंकी से था खास कनेक्शन

बाराबंकी में साल 1830 ईस्वी में यूपी के बाराबंकी के एक छोटे से गांव किन्तूर में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह रुहुल्लाह खुमैनी साहब के पूर्वज रहा करते थे. ब्रिटिश शासन के दौरान अयातुल्लाह खुमैनी के दादा अहमद हुसैन हिंदी शिक्षा गृहण करने ईरान गए, तो वही बस गए. ईरान के खुमैन शहर में अयातुल्लाह खुमैनी का जन्म हुआ. भारत के किन्तूर गांव के लोग अयातुल्लाह खुमैनी के नाम जुड़ने से गदगद हैं.

Kintoor Village
gnttv.com
  • बाराबंकी,
  • 19 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

ईरान और इजरायल की जंग इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है तो वहीं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का एक गांव किन्तूर भी चर्चा में बना हुआ है. इस गांव की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि यहां से ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह रुहुल्लाह खुमैनी का पारिवारिक रिश्ता रहा है. खुमैनी का परिवार इस गांव से निकलकर ईरान गया था और वहां बस गया था.

खुमैनी की दादा का गांव-
किन्तूर गांव के निहाल काजमी का परिवार बताता है कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खुमैनी के दादा अहमद हुसैन मुसावी हिंदी का जन्म इसी गांव में हुआ था. उन्हें हिंदुस्तान से बहुत प्रेम था. इसलिए ईरान जब शिक्षा हासिल करने गए तो वही बस गए. लेकिन उनका दिल हिंदुस्तान में ही लगा रहा. इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे हिंदी लगा लिया था. लोग उन्हें अहमद मुसावी हिंदी के नाम से जानते हैं.

इस गांव से ईरान गए थे मुस्तफा-
जब हमारी टीम इस असलियत को जानने के लिए किन्तूर गांव पहुंची तो वहां महल के नाम एक मोहल्ला आबाद था. यहां के रहने वाले निहाल काजमी बताते है कि हमारे पूर्वज अहमद हुसैन मुसावी अयातुल्लाह खुमैनी साहब के दादा थे. खुमैनी साहब के पिता का नाम मुस्तफा हिंदी था, जो उस वक्त ईरान के बड़े धर्मगुरु थे. उनके बेटे अयातुल्लाह रुहुल्ला खुमैनी थे. यही ईरान में रजा शाह पहलवी की हुकूमत को इस्लामिक क्रांति लाकर हटाया था और ईरान की जनता ने इन्हें वहां का सुप्रीम लीडर माना था.

खुमैनी के शिष्य हैं खमेनेई-
यही नहीं, निहाल काजमी बताते है कि मौजूदा सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खमेनेई साहब भी अयातुल्लाह रुहुल्ला खुमैनी साहब के शिष्य थे, जो मौजूदा में ईरान के सुप्रीम लीडर हैं. निहाल काजमी, आदिल काजमी और डॉ रेहान काजमी जो अयातुल्लाह खुमैनी के परिवार से हैं. उन्होंने बताया कि ईरान इजरायल की जंग गलत हो रही है. इजरायल जुल्म कर रहा है. अभी ईरान जंग नहीं कर रहा है. अभी तो सिर्फ इजरायली हमले से अपने को बचा रहा है.

(सैयद रेहान मुस्तफा रिजवी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement