Advertisement

Benjamin Netanyahu: समर्थकों में किंग बीबी नाम से मशहूर, शतरंज और फुटबॉल के शौकीन.. Israel के PM नेतन्याहू के बारे में जानिए

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू करीब 693 करोड़ रुपए के मालिक हैं. पाकिस्तान ने गाजा में की गई कार्रवाई के विरोध में नेतन्याहू को आतंकवादी घोषित किया है. एक सर्वे के मुताबिक अमेरिका के 53 फीसदी लोग नेतन्याहू की नीतियों के खिलाफ हैं. नेतन्याहू 17 साल तक इजराइल के पीएम रहे हैं. वो अभी भी इस पद पर आसीन हैं.

Benjamin Netanyahu (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातु्ल्ला खामेनेई की हत्या की धमकी दी है. नेतन्याहू 47 साल की उम्र में पहली बार साल 1996 में इजरायल के प्रधानमंत्री बने. नेतन्याहू इजराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय से प्रधानमंत्री हैं. नेतन्याहू ने 3 शादियां की और उनके तीन बच्चे हैं.

इतिहासकार थे नेतन्याहू के पिता-
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म 21 अक्टूबर 1949 को तेल अवीव में यहूदी फैमिली हुआ था. साल 1956 से साल 1967 के बीच 6 साल तक उनका परिवार अमेरिका में रहा. इसके बाद नेतन्याहू इजरायल लौट गए. अमेरिका से लौटने के बाद नेतन्याहू सुरक्षा बल में भर्ती हुए. वो 5 साल तक सेना में रहे. साल 1972 में सेना से छुट्टी मिलने के बाद वो फिर से अमेरिका गए और मैसाचुसेट्स इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की.

नेतन्याहू ने 3 शादियां की-
बेंजामिन नेतन्याहू ने 3 शादी की. उनकी पहली शादी साल 1972 में मिरियम वाइजमैन से हुई थी. लेकिन ये शादी जल्द ही टूट गई. मिरियम और नेतन्याहू की एक बेटी नोआ है. साल 1981 में नेतन्याहू ने दूसरी शादी की. इस बार उन्होंने ब्रिटिश महिला फ्लेर केट्स से शादी की. लेकिन 7 साल बाद साल 1988 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद नेतन्याहू ने तीसरी शादी की. इस बार उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट साराबेन-आटर्जी से शादी की. साराबेन और तेन्याहू के दो बेटे हैं.

इजराइल के सबसे युवा पीएम बने थे नेतन्याहू-
साल 1978 में नेतन्याहू ने इजराइल में एंटी टेरर संस्थान शुरू किया था. इसके बाद साल 1982 में संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत के रूप में काम शुरू किया. साल 1988 में नेतन्याहू सियासत में सक्रिय हुए. इस साल नेतन्याहू लिकुड पार्टी से संसद में चुने गए. इसके बाद साल 1993 में वो पार्टी के लीडर चुने गए. इसके बाद साल 1996 में पहली बार वो देश के प्रधानमंत्री बने. नेतन्याहू सिर्फ 47 साल की उम्र में इजराइल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. नेतन्याहू अब तक 17 साल तक इजराइल के पीएम रहे हैं.

कई भाषाएं बोलेते हैं नेतन्याहू-
नेतन्याहू का निक नेम बीबी है. उनके पिता प्यार से उनको बीबी कहते थे. हालांकि उनके समर्थक उनको किंग बीबी के नाम से पुकारते हैं. नेतन्याहू साल 1973 में अरब-इजराइल युद्ध में कैप्टन की भूमिका निभा चुके हैं. नेतन्याहू अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पैनिश और हिब्रू भाषा बोलते हैं. वो एक कुशल लेखक भी हैं. वो कई किताबें लिख चुके हैं. नेतन्याहू को शतरंज और फुटबॉल पसंद है.

करप्शन में दोषी पाए गए थे नेतन्याहू-
बेंजामिन नेतन्याहू को करप्शन के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है साल 2019 में दोस्तों से मिले उपहारों से जुड़े मामले में उनको मीडिया लाभ देने का दोषी पाया गया था. नवंबर 2024 में इंटरनेशनल आपराधिक कोर्ट ने युद्ध अपराधों के लिए वारंट भी जारी किया. हालांकि नेतन्याहू के कार्यकाल में इजराइल की जीडीपी में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. साल 2025 के प्यू रिसर्च सर्वे में 53 फीसदी अमेरिकी नेतन्याहू की नीतियों के खिलाफ हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement