Advertisement

9 पत्नियों के साथ रहता है ये शख्स, अब है दो और पत्नियों की तलाश, हर पत्नी से है बच्चे की ख्वाहिश

ब्राजील में एक ऐसा लड़का है जिसकी 1 या दो नहीं, बल्कि 9 पत्नियां हैं और सभी एक साथ रहती हैं. और अब उसे दो और पत्नियों की तलाश है.

9 पत्नियों के साथ आर्थर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

हमारे यहां  शादी 7 जन्मों का बंधन माना जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग एक ही बार शादी करते हैं. लेकिन आज कल ब्राजील का एक लड़का खूब सुर्खियां बटोर रहा है वजह है इसकी शादी.. एक नहीं 9 शादी.  हैरान करने वाली बात तो ये है कि ये 9 वों पत्नियां अपने पति के साथ एक साथ रहती हैं. 

हर पत्नी से बच्चे की इच्छा

रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़के का नाम आर्थर ओ उर्सो है. कुछ समय पहले इसके चर्चे मीडिया में तब शुरू हुए जब इसने 9वीं शादी की थी, लेकिन हैरानी की बात ये है कि लड़का अभी 2 और शादियां करना चाहता है. वह कहता है कि वह 11 शादी करके सभी पत्नी से बच्चे पैदा करना चाहता है.

जानिए इसके पीछे की वजह

रिपोर्ट में बताया गया है कि आर्थर 2 और लड़कियों से शादी इसलिए करना चाहता है क्योंकि उसका अभी की 9 पत्नियों में से एक से उसका झगड़ा चल रहा है और दोनों का रिश्ता तलाक पर खत्म होने वाला है. उसका जिस पत्नी से विवाद चल रहा है उसका नाम अगाथा है. आर्थर ने बताया कि अगाथा से तलाक की वजह उसका मेरे ऊपर अपना पूरा हक जताना है. मेरी 9 पत्नियां हैं ऐसे में संभव नहीं है कि मैं किसी एक का होकर रहूं. मेरे लिए सब बराबर हैं. उन्‍होंने कहा कि, 'मैं तलाक को लेकर बहुत दुखी हूं. 

पेशे से मॉडल 

9 पत्नियों के पति आर्थर पेशे से मॉडल हैं  मॉडलिंग से आर्थर हर महीने के कम से कम 55 लाख रुपये कमाता है.आर्थर कहते हैं कि अगाथा से तलाक के बाद वह 2 और शादी करेंगे. वह 10 पत्नियों के साथ रहना चाहते हैं. अभी आर्थर की एक पत्नी से 1 बेटी ही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement