Advertisement

अजब प्रेम की गजब कहानी! शख्स ने प्रेमिका की मां को डोनेट की किडनी, गर्लफ्रेंड ने कर ली किसी और से शादी

ऊजिएल मार्टिनेज ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली. टिकटॉक पर जो उन्होंने वीडियो शेयर किया है इसमें वो बहुत दुखी दिख रहे हैं. वो सोफे पर लेटे हुए हैं. बता दें कि टिकटॉक पर इस वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

इस शख्स का नाम ऊजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) है
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST
  • इस शख्स का नाम ऊजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) है
  • ऊजिएल मार्टिनेज ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी

प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है. प्यार में वो ताकत है जिससे इंसान मुश्किल से मुश्किल काम को कर गुजरता है. एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया, जिसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि एक जनाब ने प्यार में अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी किडनी डोनेट कर दी. 

दुनिया के सामने रखी अपनी कहानी

द सन के मुताबिक, इस शख्स का नाम ऊजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) है. ऊजिएल मार्टिनेज पेशे से एक टीचर हैं और मेक्सिको के रहने वाले हैं. ऊजिएल ने टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को अपनी एक किडनी दान में दे दी. पर हैरान सिर्फ इस बात पर ही ना हों, क्योंकि इसके बाद जो हुआ वो आपको और ज्यादा हैरान कर देगा. 

आगे की कहानी चौकाने वाली है

ऊजिएल मार्टिनेज ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली. टिकटॉक पर शेयर किए वीडियो में ऊजिएल मार्टिनेज बहुत दुखी दिख रहे हैं.  वो सोफे पर लेटे हुए हैं. बता दें कि टिकटॉक पर इस वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

ऊजिएल मार्टिनेज ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने बाद ही गर्लफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप कर लिया.  इसके बाद उसने किसी और से शादी कर ली. टिकटॉक पर जो उन्होंने वीडियो शेयर किया है इसमें वो बहुत दुखी दिख रहे हैं. वो सोफे पर लेटे हुए हैं. बता दें कि टिकटॉक पर इस वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

उसने एक सच्चा आदमी खो दिया- यूजर्स

वीडियो देखने के बाद लोगों ने दुख जताया है और कहा कि आपकी गर्लफ्रेंड ने सच्चा इंसान खो दिया है. हालांकि बाद में ऊजिएल मार्टिनेज ने दूसरा वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनकी एक्स के बीच अभी भी दोस्ती है. ऊजिएल मार्टिनेज ने बताया कि उन्हें उससे कोई शिकायत नहीं है. भले ही दोनों अब अलग-अलग हो चुके हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement