नेपाल में फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई. लेकिन कई लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. इस दौरान भटकोशी के एक मकान का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सैलाब भयावह रूप ले रहा था, लेकिन एक मकान अपनी जगह डटा रहा. लोगों ने इसे चमत्कार कहा.
आपने उस मकान के बारे में सुना जो भटकोशी के प्रकोप को झेल गई, वो घर बच गया. परिवार को निकालना पड़ा. लेकिन ऐसे चमत्कार बहुत सारे घरों के साथ हुए, जो नदी की धारा के बीचों बीच आए, लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें नुकसान नहीं पहुँचा.
कई मकानों के साथ भी हुए चमत्कार-
ऐसे ही दो और मकान है, जो सैलाब में बच गए. इन दोनों मकान के पीछा का तीसरा मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. सबकुछ बिल्कुल खत्म हो गया. सब कुछ मलबे में चला गया, लेकिन उसके ठीक पीछे यानी नदी के पानी की धारा के बीच आए कई मकान बच गए.
किनारे के मकान हुए ध्वस्त-
नदी की धारा के बीच के मकान बच गए. लेकिन सड़क के किनारे के मकान पूरी तरह से तबाह हो गए. ये मकान काफी ऊंचाई पर भी हैं. लेकिन सैलाब में बर्बाद हो गए हैं. सबकुछ मलबे में तब्दील हो गया.
होटल भी बच गए-
जहां सैलाब में सबकुछ बह गया, वहां कुछ होटल भी खड़े हैं. इन होटलों की पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए हैं. लोगों को भागने का भी वक्त नहीं मिला. पानी करीब 12 से 15 फीट तक भर गया था. इसमें भी कई इमारतें बची रह गईं. लेकिन लोगों के पास यहां भी भागने का समय था, कई लोग भागने में कामयाब रहे.
कई लोग की बची जान-
धुंगे बाजार में कुछ मकान ऊंचाई पर हैं, जहां पर कई लोग फंसे थे. लेकिन कई लोगों के पास वक्त था तो वो खुद की जान बचा सके. वो छतों पर चले गए और फिर अपनी जान बचा ली.
ये भी पढ़ें: