Advertisement

इमरान खान ने बेच दिए गल्फ देशों से मिले तोहफे? PAKISTAN की सियासत में मचा बवाल

राष्ट्राध्यक्षों के दौरों के दौरान देशों के अधिकारियों के बीच तोहफों का दिया जाना एक आम बात है, और गिफ्ट डिपोजेटरी यानी तोशाखाना कानून के मुताबिक इस तरह से मिलने वाले तोहफे पर देश का अधिकार होता है, जबतक इन तोहफों को खुली नीलामी में नहीं बेचा जाता. मरियम नवाज ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीएम इमरान खान ने दूसरे देशों से मिलने वाले तोहफे बाजार में बेच दिए हैं.

पाक‍िस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (FILE PHOTO)
नाज़िया नाज़
  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST
  • इमरान खान ने बेच दिए दूसरे देशों से मिले तोहफे
  • पाक‍िस्तान की सियासत हुई गर्म

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बार ऐसा कारनामा किया है, जिसपर यकीन करना मुश्किल है. पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी ने पीएम इमरान खान पर दूसरे देशों से मिलने वाले तोहफों को बेचने का आरोप लगाया है. और अब इसे लेकर पाकिस्तान की सियासत तेज होती नज़र आ रही है. तमाम पार्टियां पीएम इमरान खान पर शर्म करने की बात कर रही हैं. 

इमरान खान ने बेच दिए दूसरे देशों से मिले तोहफे? 

विदेशी मेहमानों के दौरों के दौरान देशों के अधिकारियों के बीच तोहफों का दिया जाना एक आम बात है, और गिफ्ट डिपोजेटरी यानी तोशाखाना कानून के मुताबिक इस तरह से मिलने वाले तोहफे पर उस देश का अधिकार होता है जहां व‍िदेशी मेहमान आए हैं, जबतक इन तोहफों को खुली नीलामी में नहीं बेचा जाता. पाकिस्तान की व‍िपक्षी नेता मरियम नवाज ने अपने ट्वीट में लिखा कि पीएम इमरान खान ने दूसरे देशों से मिलने वाले तोहफे बाजार में बेच दिए हैं. 

गूंगे बहरे और अंधे हैं इमरान खान- मरियम नवाज

मरियम नवाज ने आगे ट्वीट किया कि हज़रत उमर फारुक (मुसलमानों के दूसरे खलीफा) को पीएम इमरान क्या जवाब देगें, आप तोशाखाना के तोहफे बेचते हैं और मक्का मदीना की बात करते हैं, आपको शर्म आनी चाहिए, कोई इस हद तक अंधा, बहरा और गूंगा कैसे हो सकता है. वहीं पाकिस्तान की पार्टी जमायत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रेसिडेंट मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट आई हैं कि पीएम इमरान खान ने सऊदी के प्रिंस की दी हुई महंगी घड़ी को बेच दिया है. ये हमारे लिए शर्म की बात है. 

इमरान खान ने तोहफें बेचे, सोशल मीडिया पर इसके पुख्ता सबूत 

सोशल मीडिया पर ऐसी अनगिनत खबरें हैं जो ये साबित करती हैं कि पीएम इमरान खान ने गल्फ मुल्क से मिली 1 मिलियन की घड़ी को बाजार में बेचा है. सोशल मीडिया पर इस बात के भी पुख्ता सबूत हैं कि इमरान खान ने इस घड़ी को दुबई में बेचा है, और इसकी कीमत 1 मिलियन लगाई . 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग की पंजाब प्रेसिडेंट राना सनाउल्लाह ने एक प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि पूरे देश को इस बात पर शर्म करने की जरूरत है, हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां का प्रधानमंत्री दूसरे देशों से मिलने वाले तोहफे बेच देता है. ऐसे में पीएम इमरान खान की तुलना दूसरे इस्लामिक देशों से करना भी गलत लगता है जिनके साथ पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement