Advertisement

Pfizer ने दी Good News, कंपनी की बनाई गोली से कोविड-19 का खतरा होगा 89 फीसदी तक कम

अमेरिका की मशहूर फार्मा कंपनी Pfizer ने दावा किया है कि उनकी बनाई एंटीवायरल गोली से कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु का जोखिम 89 फीसदी तक कम हो सकता है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 05 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST
  • Pfizer ने बनाई Covid Pill
  • 11% बढ़े कंपनी के शेयर

अमेरिका की मशहूर फार्मा कंपनी Pfizer ने दुनिया के लिए एक गुड न्यूज़ शेयर की है. दरअसल कंपनी ने दावा किया है कि उनकी एंटीवायरल गोली से कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु का जोखिम 89 फीसदी तक कम हो सकता है.

कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में बताते हुए कहा कि यह टैबलेट काफी असरदार है और इसलिए उन्होंने परीक्षण के लिए नए रोगियों को लेना बंद कर दिया. जल्द ही कंपनी आपातकालीन प्राधिकरण के लिए अमेरिकी नियामक अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजेगी.

अमेरिका समेत दुनियाभर में अभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिकतर इंजेक्शनों का ही इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन अब बीमारी के शुरुआती दौर में कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए दो आशाजनक उम्मीदवार हैं.

पिछले महीने, मर्क एंड कंपनी और पार्टनर रिजबैक बायोथेरेप्यूटिक्स एलपी ने एक अध्ययन के बाद नियामकों को अपनी प्रायोगिक गोली सौंप दी थी. जिसमें यह दिखाया गया था कि हल्के से मध्यम कोविड -19 के रोगियों में गंभीर रूप से बीमार होने या मृत्यु का जोखिम आधे से कम हो गया है.

कंपनी के शेयर के बढ़े दाम:

फाइजर (Pfizer) के इस दावे के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में उनके शेयर के दाम 11 फीसदी बढ़ गए हैं, जबकि मर्क के शेयर 6.6 फीसदी गिर गए हैं. 

यह गोली, जिसे पहली बार बीमारी के लक्षणों का संकेत मिलने पर घर में ही लिया जा सकता है, वैश्विक स्तर पर कोविड -19 संकट को दूर करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. फाइजर के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूएस में फाइलिंग के बाद अन्य नियामक एजेंसियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी.

हालांकि, अपनी-अपनी कोरोना रोधी टैबलेट को लेकर न तो फाइजर और न ही मर्क ने अपने ट्रायल के डाटा उपलब्ध कराए हैं. लेकिन ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने मर्क और रिजबैक बायोथेरोपैटिक्स द्वारा तैयार कोरोना रोधी एंटी वायरल गोली के इस्तेमाल की इजाजत दी है. यह दुनिया की पहली कोरोना रोधी बन गई है, जिसके उपयोग की अनुमति दी गई है.

बाजार में जल्द आ सकती है यह दवा:

वहीं, फाइजर ने कहा है कि वह अंतरिम परीक्षण के आंकड़े पेश करने की योजना बना रही है. कंपनी ने यह दवा अपनी पुरानी एंटी वायरल दवा रिटोनैविर के कॉम्बिनेशन से तैयार की है. इसके आपात इस्तेमाल की इजाजात के लिए अक्टूबर में अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन के समक्ष आवेदन किया गया है. फाइजर के अनुसार कॉम्बिनेशन ट्रीटमेंट के तहत पैक्सलोविड ब्रांड नाम की गोली एक दिन में दो बार देना होगी.

फाइजर के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को वर्तमान में इस साल के अंत तक दवा के 180,000 से अधिक पैक का उत्पादन करने की उम्मीद है. साल 2022 के अंत तक कम से कम 50 मिलियन पैक बनाने की उम्मीद है. जिसमें वर्ष की पहली छमाही में 21 मिलियन का उत्पादन होगा.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement