आधुनिक कतर के निर्माता, 24 गुना बढ़ाई GDP, अल जजीरा शुरू कराया... शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को जानें

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया है. शेख हमद खलीफा की अगुवाई में कतर दुनिया की सबसे समृद्ध और प्रभावशाली अर्थव्यवस्था बनी. उन्होंने पहली बार कतर में परमानेंट संविधान लागू किया. शेख अमीर हमद ने अल जजीरा नाम का न्यूज नेटवर्क शुरू कराया था.

Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani (Photo/diwan.gov.qa)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शेख हमद खलीफा को आधुनिक कतर का निर्माता कहा जाता है. उन्होंने साल 1995 में अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी की जगह देश की सत्ता संभाली थी. उन्होंने 18 साल तक कतर पर राज किया. उसके बाद अपनी मर्जी से बेटे अमीर शेख तमीन बिन हमद अल थानी को गद्दी सौंप दी.

रॉयल मिलिट्री अकादमी से की पढ़ाई-
पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का जन्म जनवरी 1952 में हुआ था. उनकी शुरुआत पढ़ाई-लिखाई दोहा में हुई. पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी इंग्लैंड के मशहूर रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से पढ़ाई की थी. साल 1971 में उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद कतर आर्म्ड फोर्सेज में भर्ती हो गए. उनको मेजर जनरल के रैंक तक प्रमोट किया गया. 

31 मई 1977 को उनको रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया. 10 मई 1989 को शेख हमद को सुप्रीम काउंसिल फॉर प्लानिंग का चेयरमैन नियुक्त किया गया.

दुनिया का सबसे बड़ा LNG एक्सपोर्टर बनाया-
साल 1995 में सत्ता संभालने के बाद उन्होंने डेवलपमेंट और रिफॉर्म प्लान और प्रोग्राम की शुरुआत की. उन्होंने एजुकेशन, हेल्थ, स्पोर्ट्स, कल्चर, मीडिया और इंस्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर डेवलपमेंट किया. उन्होंने साल 1996 में लिक्विफाइड नेचुरल  गैस का एक्सपोर्ट शुरू किया. जिसकी वजह से साल 2006 तक कतर दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी एक्सपोर्टर बन गया.

कतर को 'कुबेर' बनाने वाला शासक-
शेख हमद बिन खलीफा की शासन में कतर तेजी से विकास के रास्ते पर चला. कतर की जीडीपी में 24 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. जबकि प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 6 गुना बढ़ी. उनके शासन में हाईड्रोकार्बन सेक्टर में ग्रास वैल्यू एडेड 11 बिलियन से बढ़कर 403 बिलियन कतरी रियाल हो गया.
पूर्व अमीर खेश हमद को कतर के मॉर्डन रिवाइवल का आर्किटेक्ट कहा जाता है. उनके शासन में कतर ने तेजी से आर्थिक और सांस्कृतिक तरक्की की. उनके शासन में कतर ने अरब और इंटरनेशनल कम्युनिटी के बीच अपना रुतबा बढ़ाया.

शेख खलील ने परमानेंट संविधान लागू किया-
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी की अगुवाई में कतर के शासन में भी बड़ा बदलाव हुआ. उनके कार्यकाल में ही देश का परमानेंट संविधान लागू किया गया. कतर नेशनल विजन 2030 भी बनाया गया. इसक मकसद नॉलेज बेस्ड इकॉनमी की तरफ बढ़ना और कतर को एक एडवांस्ड देश बनाना है.

अल जजीरा और फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन-
शेख हमद का मीडिया में भी बड़ा योगदान रहा. उनके संरक्षण में साल 1996 में अल जजीरा न्यूज नेटवर्क की शुरुआत हुई. अल जजीरा दुनिया में एक मशहूर न्यूज नेटवर्क है. उनके कार्यकाल में कतर ने बड़े खेल आयोजन की तैयारी शुरू की. इसके बाद साल 2022 में कतर ने फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED