Advertisement

यूक्रेन में बमबारी, गोलीबारी और तबाही के बीच 9 साल की बच्ची का लेटर, लिखा- मां, हम स्वर्ग में मिलेंगे!   

ये बच्ची यूक्रेन की है और महज 9 साल की है. हाल ही में इस बच्ची ने अपनी मां को खोया है. ये खत उसने अपनी मां के लिए अपने हाथों से लिखा है. अब ये लगातार सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

Ukraine
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST
  • सोशल मीडिया पर ये लेटर लगातार वायरल हो रहा है
  • ये लेटर 8 मार्च का है. 

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अभी भी जारी है. जहां एक ओर यूक्रेन तो इससे आर्थिक नुकासन पहुंच रहा है वहीं यूक्रेन के आम नागरिकों को दुख दर्द झेलने पड़ रहे हैं. किसी ने अपनी मां खोई है, किसी ने अपना बच्चा तो किसी ने अपना पूरा का पूरा परिवार ही खो दिया है. इन सबकी तस्वीरें लगातार यूक्रेन से आ रही हैं. अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खत वायरल हो रहा है. ये खुला खत एक बच्ची ने अपनी मां के लिए लिखा है, जो युद्ध में मारी जा चुकी हैं. 

9 साल की बच्ची ने लिखा अपनी मां के लिए खुला खत 

मीडिया वेबसाइट के मुताबिक, ये बच्ची यूक्रेन की है और महज 9 साल की है. हाल ही में इस बच्ची ने अपनी मां को खोया है. ये खत उसने अपनी मां के लिए अपने हाथों से लिखा है. अब ये लगातार सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. दरअसल, बच्ची और उसकी मां यूक्रेन के बिगड़ते हालातों को देखते हुए देश से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक ही मिसाइल ने उन पर हमला कर दिया जिसमें बच्ची की मां गुजर गई.

मां, स्वर्ग में मिलेंगे… 

इस इमोशनल लेटर को यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने शेयर किया है. बच्ची ने लिखा है कि वह एक अच्छी लड़की बनने की पूरी कोशिश करेगी ताकि वे फिर से स्वर्ग में मिल सकें. बच्ची ने लिखा, “मां, यह पत्र आपके लिए 8 मार्च को एक गिफ्ट है. मेरी लाइफ के सबसे बेस्ट नौ सालों के लिए धन्यवाद. मैं अपने बचपन के लिए आपकी बहुत आभारी हूं. आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं. मैं आपको कभी नहीं भूलूंगी. मैं चाहती हूं कि आप ऊपर खुश रहें. आई विश कि आप स्वर्ग में जाएं. हम स्वर्ग में मिलेंगे. मैं स्वर्ग जाने के लिए एक अच्छी लड़की बनने की पूरी कोशिश करूंगी."

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर ये लेटर लगातार वायरल हो रहा है. बच्ची के लेटर के बाद  ट्विटर पर यूज़र भी काफी इमोशनल हो रहे हैं. माना जा रहा है कि ये लेटर 8 मार्च का है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement