UNSC में अस्थाई सदस्य कैसे चुना जाता है? कितने दिन का होता है कार्यकाल, क्या है प्रोसेस

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थाई सदस्यता के लिए भारत ने अपने अभियान को SHANTI विजन नाम दिया है. यूएनएससी में अस्थाई सदस्य बनने के लिए क्या प्रोसेस है? कैसे चुने जाते हैं सदस्य? सदस्यों का कार्यकाल कितने साल का होता है? चलिए बताते हैं.

United Nations Security Council (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई सीट के लिए भारत ने कोशिश तेज कर दी है. भारत साल 2028-29 के लिए यूएनएससी की अस्थाई सदस्यता के लिए अभियान चला रहा है. इसे SHANTI विजन नाम दिया गया है. अस्थाई सीट के लिए जून 2027 में चुनाव होने वाला है. भारत और ताजिकिस्तान एशिया-प्रशांत समूह श्रेणी की सीट के लिए मुकाबला करेंगे.

UN सुरक्षा परिषद में कितने सदस्य होते हैं?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 स्थाई देश है. इसमें अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और बिटेन शामिल हैं. इनके पास वीटो पावर होती है. जबकि सुरक्षा परिषद में अस्थाई देश 10 होते हैं. इनका चुनाव 2 साल के लिए होता है. इनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा करती है. अस्थाई सदस्य के पास वीटो पावर नहीं होता है.

अस्थाई सीटों के लिए 10 क्षेत्रों में बंटी है दुनिया-
यूएन सुरक्षा परिषद में अस्थाई सीटों के लिए दुनिया को 10 भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया है. इसमें अफ्रीका से 3 सीट, एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 2 सीट, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन से 2 सीट, पश्चिमी यूरोप से 2 सीट और पूर्वी यूरोप से एक सीट आती हैं.

कैसे होता है अस्थाई सदस्य का चुनाव?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य का चुनाव महासभा करती है. इसके लिए गुप्त वोटिंग होती है. इसका चुनाव नियमित सत्र के दौरान होता है. अस्थाई सीट के लिए कोई औपचारिक नामांकन नहीं होता है. वे अपने क्षेत्रीय सूमूहों के भीतर आम सहमति से या प्रतिस्पर्धा करके खुद को उम्मीदवार घोषित करते हैं.

जीतने के लिए कितने वोट चाहिए?
यूएन सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य बनने के लिए महासभा के कुल सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है. सामान्य तौर पर 193 देशों में से 129 वोटों की जरूरत होती है. चुने गए नए सदस्य एक जनवरी से अपना कार्यकाल शुरू करते हैं. इन देशों का कार्यकाल 2 साल का होता है. हर साल 5 अस्थाई सदस्यों का चुनाव किया जाता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED