Advertisement

Pia Dandiya: कौन हैं पिया डंडिया? जिन्होंने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हराया

अमेरिका में मिड टर्म चुनाव 2026 में भारतीय मूल की पिया डंडिया ने जीत दर्ज की है. पिया ने फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीता है.

Pia Dandiya (Photo/@PiaforCongress)
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

अमेरिका में 2026 के मिड टर्म चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेकिट पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस इलेक्शन नें भारतीय मूल के कई उम्मीदवार भी मैदान में हैं. भारतीय मूल की एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. फ्लोरिडा से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पिया डंडिया ने जीत हासिल की है.

पिया डंडिया को मिली जीत-
भारतीय मूल की पिया डंडिया को अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शन में जीत मिली है. पिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव जीता है. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार केसी असगर को हराया है. डिसीजन डेस्क HQ ने उन्हें इस सीट पर विजेता घोषित किया है.

डंडिया को 52.22 फीसदी वोट मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी असगर को 47.78 फीसदी वोट मिले. यह डेमोक्रेट्स के लिए एक बड़ी जीत है. 

पिया ने जीत पर क्या कहा?
पिया डंडिया ने जीत के बाद एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि FL-22, इस कैंपेन में भरोसा के लिए शुक्रिया. मैं अपने स्टूडेंट्, अपने बेटे और इस जिले में बड़े हो रहे हर उस बच्चे के लिए इस रेस में उतरी, जो बेहतर भविष्य का हकदार है. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर खर्च कम करने, करप्शन खत्म करने और वाशिंगन को फिर से हमारे लिए काम करने लायक बनाने के लिए एक आंदोलन बनाते रहेंगे. मैं आप सभी के साथ ऐसा करने के लिए आभारी हूं. 

कौन हैं पिया डंडिया?
पिया डंडिया पहली पीढ़ी की अमेरिकन हैं, जिनके माता-पिता भारत से अमेरिका आए थे. उनका जन्म फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुआ. उन्होंने एक टीचर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. बाद में हार्लेम में एक हाई स्कूल प्रिंसिपल बनीं.

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए स्कूल-
बाद में पिया ने एक स्कूल भी शुरू किया, जिसमें कमजोर आर्थिक स्थिति वाले बच्चों को पढ़ाया जाता था. इस स्कूल के हर ग्रेजुएट को कॉलेज में एडमिशन मिला. इस स्कूल में 86 फीसदी स्टूडेंट्स कम इनकम वाले परिवारों से हैं.

पिया ने एक पॉलिसी लीडर और टेक्नोलॉजी इनोवेटर के तौर पर काम किया है. उनका करियर कम्युनिटी को मजबूत करने पर फोकस रहा है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement