Advertisement

कौन है यूक्रेन की 'ब्यूटी क्वीन' Anastasiia Lenna...जिसने रूस से जंग के लिए उठाए हथियार !

यूक्रेन पर रूस के हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. एक तरफ जहां तमाम नेता यूक्रेन को मदद की पेशकश कर रहे हैं वहीं देश को लोगों ने अब हथियार उठाना शुरु कर दिया है. युद्ध में शामिल होने वाले नागरिकों की कई तस्वीरें पिछले एक हफ्ते से वायरल हो रही हैं.

Anastasiia
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST
  • देश की रक्षा के लिए उठाए हथियार
  • घर की रक्षा के लिए उठाए हथियर

यूक्रेन पर रूस के हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. एक तरफ जहां तमाम नेता यूक्रेन को मदद की पेशकश कर रहे हैं वहीं देश को लोगों ने अब हथियार उठाना शुरु कर दिया है. युद्ध में शामिल होने वाले नागरिकों की कई तस्वीरें पिछले एक हफ्ते से वायरल हो रही हैं. इन्हीं में से एक है ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनास्तासिया लेना, जो रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए सेना में शामिल हो गई हैं.

कौन है अनास्तासिया?
अनास्तासिया ने बताया कि उन्होंने अपने घर की रक्षा के लिए हथियर उठाए हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनास्तासिया लेना ने कुछ तस्वीरें अपलोड कीं हैं, जिसमें उन्हें हथियार लिए देखा जा सकता है. अनास्तासिया 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने देश के झंडे की एक तस्वीर शेयर की और #prayforukraine #stopwar #staystrong #handsoffukraine जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया."

देश की रक्षा के लिए उठाए हथियार
एक और पोस्ट में अनास्तासिया ने कहा- 'हमारी सेना इस तरह से लड़ रही है कि NATO को यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाई करना चाहिए.' अनास्तासिया ने यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy की फोटो भी शेयर की और उन्हें एक 'सच्चा और मजबूत नेता' बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें से कुछ में वो एयरसॉफ्ट गन के साथ मिलीट्री यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं. अनास्तासिया ने कहा कि कब्जे की नियत से उनके देश में जो घुसेगा वो मारा जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement