Advertisement

लड़की ने बॉयफ्रेंड से मंगवाई कॉफी...पीते ही लगी जहर जैसी, टी ब्रांड को सोशल मीडिया पर लपेटा, जांच हुई तो उठ गया अपने ही प्यार से भरोसा

झांग ने बताया कि 27 अप्रैल को उसका बॉयफ्रेंड उसके लिए मिल्क टी लेकर आया था. शुरुआत के कुछ घूंट तो बड़े मजे से गए, लेकिन बाद में उसे ड्रिंक में कुछ छोटे-छोटे दाने महसूस हुए. पहले तो उसने सोचा कि शायद टैपिओका बबल्स होंगे, लेकिन जब चबाया तो मामला गड़बड़ लगा.

mercury in milk tea: AI Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST
  • बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की मिल्क टी में मिलाया जहर
  • और फिर आया कहानी में असली ट्विस्ट!

चीन में एक मिल्क टी ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि सोशल मीडिया से लेकर पुलिस तक सब एक्टिव हो गए. एक महिला ने मशहूर मिल्क टी ब्रांड पर ड्रिंक में मरकरी मिलाने का आरोप लगाया, लेकिन जांच हुई तो कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि लोग बोले, ये लव स्टोरी कम, क्राइम थ्रिलर ज्यादा है. दरअसल चीन के आनहुई प्रांत की रहने वाली झांग नाम की महिला की ड्रिंक में मरकरी यानी पारा मिला हुआ पाया गया.

पहले सब ठीक था, फिर मुंह में आया लोहे जैसा स्वाद
झांग ने बताया कि 27 अप्रैल को उसका बॉयफ्रेंड उसके लिए मिल्क टी लेकर आया था. शुरुआत के कुछ घूंट तो बड़े मजे से गए, लेकिन बाद में उसे ड्रिंक में कुछ छोटे-छोटे दाने महसूस हुए. पहले तो उसने सोचा कि शायद टैपिओका बबल्स होंगे, लेकिन जब चबाया तो मामला गड़बड़ लगा. उसने तुरंत उन्हें बाहर थूका और देखा कि वे छोटे-छोटे चांदी जैसे टुकड़े थे. झांग को शक हुआ कि ये मरकरी है.

ब्रांड बोला- 'मैडम, हमारी चाय में ये एक्स्ट्रा टॉपिंग नहीं मिलती'
झांग ने तुरंत मिल्क टी शॉप में शिकायत की. दुकान वालों ने साफ कहा कि उनकी प्रोडक्शन प्रक्रिया में ऐसा होना असंभव है और पुलिस को बुलाने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर यह मामला आग की तरह फैल गया. लोगों ने फूड सेफ्टी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोग तो ब्रांड का बहिष्कार करने तक पहुंच गए.

और फिर आया कहानी में असली ट्विस्ट!
अगले ही दिन स्थानीय प्रशासन ने जांच की और जो सच सामने आया, उसने सबको हिला दिया. जांच में पता चला कि मिल्क टी पूरी तरह सुरक्षित थी. उसमें मिला पारा किसी और ने नहीं, बल्कि ड्रिंक खरीदने वाले शख्स ने ही डाला था.

सोशल मीडिया पर सामने आया सच
हालांकि अधिकारियों ने नाम नहीं बताया, लेकिन लोगों ने तुरंत झांग की पुरानी पोस्ट जोड़कर समझ लिया कि मामला बॉयफ्रेंड का ही है. इस घटना के सामने आते ही इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. किसी ने लिखा, 'इतना टॉक्सिक रिश्ता तो पहली बार देखा!' तो किसी ने कहा, 'बेचारे मिल्क टी ब्रांड की बिना वजह वाट लग गई.'

स्लो पॉइजन है मरकरी
डॉक्टरों के मुताबिक मरकरी शरीर के लिए बेहद खतरनाक होती है. ज्यादा मात्रा में यह सांस, पेट, किडनी और दिमाग तक को नुकसान पहुंचा सकती है. गंभीर मामलों में मौत भी हो सकती है. फिलहाल आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार हो चुका है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement